Jacinda Ardern Resignation: न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने दिया इस्तीफा, बोलीं- नहीं बची ऊर्जा

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त होने वाला है. लेकिन उससे पहले पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर उन्होंने सबको चौंका दिया. गुरुवार को पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में अर्डर्न ने कहा कि काम करने के लिए उनके पास पर्याप्त ऊर्जा नहीं बची है. इस्तीफे का यह सही समय है.

न्यूजीलैंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वहां की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफे की घोषणा करने के साथ कहा कि उनके अंदर अब ऊर्जा नहीं बची है.

7 फरवरी को कार्यकाल होगा समाप्त

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त होने वाला है. लेकिन उससे पहले पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर उन्होंने सबको चौंका दिया. गुरुवार को पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में अर्डर्न ने कहा कि काम करने के लिए उनके पास पर्याप्त ऊर्जा नहीं बची है. इस्तीफे का यह सही समय है.

जैसिंडा अर्डर्न ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जैसिंडा अर्डर्न ने यह भी घोषणा कर दी कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगी. हालांकि उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि मैं इसलिए इस्तीफा नहीं दे रही हूं कि मुझे हार का डर है.

Also Read: भारत में सबसे ज्यादा बिहारियों के पास प्रधानमंत्री जनधन खाता, 5.38 करोड़ खातों में जमा है 19200 करोड़ रुपये

लेबर पार्टी की जीत का किया ऐलान

जैसिंडा अर्डर्न ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ देने की घोषणा करने के साथ उन्होंने अपनी पार्टी की जीत का भी ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा, उन्होंने पूरा विश्वास है कि उनकी लेबर पार्टी आगामी चुनाव में जरूर जीतेगी.

सांसद के रूप में काम करती रहेंगी जैसिंडा अर्डर्न

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगला चुनाव अक्टूबर में होने वाला है, तबतक वह एक निर्वाचक सांसद के रूप में काम करती रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >