New Zealand Earthquake : 6.5 तीव्रता के भूकंप से हिला न्यूजीलैंड, घर से बाहर भागे लोग

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता 6.5 बताई जा रही है.

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में 25 मार्च को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 है और इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है. न्यूजीलैंड में यह भूकंप सुबह के 7 बजे के करीब आया. इसके बाद लोग घर से बाहर की ओर भागे. खास तौर पर न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के पश्चिमी तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति की खबर सामने नहीं आई है. पहले इस भूकंप की तीव्रता संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा 6.8 बताई जा रही थी. लेकिन बाद में नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 6.5 बताई. 

धरती पर भूकंप आने का क्या कारण है?

धरती पर भूकंप आने का मुख्य कारण पृथ्वी के अंदर से अचानक ऊर्जा का निकलना है. जब यह ऊर्जा बाहर निकलती है, तब टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं या खिसक जाती हैं, जिससे भूकंप की स्थिति पैदा होती है. 

भूकंप के दौरान कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?

  • यदि आप भूकंप के दौरान घर के अंदर हैं, तो किसी मजबूत टेबल या बेंच के नीचे बैठ जाएं और उसे कसकर पकड़ें. नहीं तो घर से बाहर निकलने का प्रयास करें.
  • अपनी आंखों को ढककर रखें.
  • एक सुरक्षित जगह पर जाएं जहां आप पर चीजें गिरने का कम खतरा हो.
  • भूकंप रुकने के बाद यदि आपको बाहर जाना है, तो सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, न कि लिफ्ट का.
  • यदि आप भूकंप के दौरान बाहर हैं, तो बाहर ही रहें. लेकिन पेड़ों, स्ट्रीट लाइट, इमारतों, बिजली के तारों से बहुत दूर जमीन पर बैठकर रहें.
  • अगर ज्यादा जगह न हो, तो इमारत से करीब 12-14 फीट की दूरी होना जरूरी है. 

भूकंप के बाद क्या करना चाहिए?

  • अपने चोटों की जांच करें और प्राथमिक इलाज लें यदि चोट आई हो.
  • अपने घरों का ठीक से निरीक्षण करें. यदि आपको लगता है आपका घर कमजोर हो गया है या भूकंप के कारण दरारें आ गई हैं, तो घर से धीरे-धीरे बाहर आ जाएं. 
  • पानी की लाइन और गैस सिलेंडर की जांच करें. यदि किसी को भी नुकसान आया है, तो उसका इस्तेमाल न करें जब तक उसकी मरम्मत न हो जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >