हॉर्मुज में बदलेगा जहाजों का रूट, ईरान बोला- सर्विस के लिए चुकाना होगा चार्ज

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बघाई ने सोमवार को कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में समुद्री सेवाओं के बदले टैक्स वसूला जाना चाहिए.

इस्माईल बघाई ने कहा कि जब ईरान जहाजों को कोई सेवा दे रहा है, तो उसका खर्च या फीस मिलना बिल्कुल जायज है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी फीस के नियमों और पैसों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस पर आगे चर्चा की जाएगी.

जहाजों के लिए बन रहा है नया और सुरक्षित रास्ता

ईरान और ओमान मिलकर इस समुद्री रास्ते के लिए एक नया अस्थायी मार्ग तय करने जा रहे हैं. होर्मुज पर उत्तर और दक्षिण के दो अलग-अलग मार्ग इस्तेमाल होते थे. पुराने दोनों रास्तों की जगह अब एक बीच का नया रास्ता बनाया जाएगा, ताकि जहाज सुरक्षित तरीके से निकल सकें, समुद्र में पर्यावरण खराब न हो और अपराधों को रोका जा सके. ईरान का कहना है कि ओमान के साथ इस नए रास्ते पर समझौता लगभग तय हो चुका है.

रास्ता बंद क्यों हुआ और कब खुलेगा?

हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की वजह से दुनिया भर में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है. ईरान ने इसके लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. ईरान का कहना है कि जब तक उन पर बनाए गए दबाव और सैन्य स्थितियां खत्म नहीं होंगी, तब तक इस रास्ते को पूरी तरह नहीं खोला जाएगा.

अमेरिका और ईरान के बीच क्या चल रहा है?

ईरान ने साफ किया है कि वह अमेरिका से आमने-सामने बैठकर कोई सीधी बातचीत नहीं कर रहा है, बल्कि बिचौलियों के जरिए मैसेज का आदान-प्रदान हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे ईरान से सीधी बातचीत करने के बजाय उस पर आर्थिक पाबंदियों और दबाव को बढ़ाने के मूड में हैं, क्योंकि उनके मुताबिक ईरान की आर्थिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है.


ये भी पढ़ें: दक्षिणी चीन सागर में क्यों बढ़ रही EU की दिलचस्पी? फिलीपींस से रिश्तों के पीछे क्या है बड़ा खेल


ये भी पढ़ें: बदलता एशिया और भारत की नई कूटनीति -2: कहां चीन, कहां हम?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >