Coronavirus: बोले नेतन्याहू- अपनाएं भारतीय परंपरा, दूर से करें 'नमस्ते'

चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस ने दुनियाभर के लोगों में दहशत पैदा कर दी है. ईरान में इसका खतरा बहुत ज्यादा बढ़ चुका है जहां अब तक 92 लोगों की जान चली गयी है. यहां करीब 3000 मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा इटली, दक्षिण कोरिया, जापान की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस ने दुनियाभर के लोगों में दहशत पैदा कर दी है. ईरान में इसका खतरा बहुत ज्यादा बढ़ चुका है जहां अब तक 92 लोगों की जान चली गयी है. यहां करीब 3000 मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा इटली, दक्षिण कोरिया, जापान की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इसी बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देशवासियों को कोरोना वायरस को दूर रखने का उपाय बताया है. उन्होंने इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए अभिवादन करने के भारतीय तरीके ‘नमस्ते को अपनाने की अपील की है.

कोरोनो वायरस के लिए एक समीक्षा बैठक के बाद नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने तेजी से फैल रहे इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उपाय अपनाने पर बात की. उन्होंने लोगों से अभिवादन के लिए भारतीय तरीके यानी ‘नमस्ते’ अपनाने की बात इस दौरान कही.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय लोग जिस तरह से अभिवादन करते हुए ‘नमस्ते’ कहते हैं. हमें भी अब ऐसा करना चाहिए ताकि इस खतरनाक बीमारी से दूर रहा जा सके. उन्होंने कहा कि हम एक वैश्विक महामारी के बीच में हैं, लेकिन वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इस्राइल हर संभव कदम उठाएगा. आपको बता दें कि दुनियाभर में इस वायरस ने 90,000 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. यही नहीं 3,100 से ज्यादा लोगों की मौत अबतक हो चुकी है.

जानें आखिर नमस्ते ही क्यों ?

लोग एक दूसरे से मिलने के बाद अभिनंदन करने के लिए हाथ मिलाकर हैलो करते हैं. यदि गर्म जोशी ज्यादा दिखानी हो तो वे गले भी लगा लेते हैं. कोरोना वायरल ऐसा संक्रमण है जो टच में आने से या फिर मरीज के नजदीक आने से फैलता है. इसलिए लोग दूर रह कर नमस्ते कर रहे हैं ताकि वे लोगों से दूर रहें और उनतक वायरस ना पहुंचे.

अनुपम खेर का ट्वीट

कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस से निपटने का भारतीय तरीका बताया. अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. अनुपम ने ट्वीट किया- मुझे कई सारे लोग बता रहे हैं कि इंफेक्शन से बचने के लिए हाथ धोता रहूं. मैं ये तो करता ही हूं. लेकिन मेरे मुताबिक अब हमे प्राचीन भारतीय परपंराओं का पालन करते हुए लोगों को नमस्ते कहना चाहिए. इस तरीके से आप इंफेक्शन से भी बच जाएंगे’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >