Coronavirus का डर: एवरेस्ट पर पर्वतारोहण बंद, ट्रंप ने रैलियों से बनायी दूरी

Coronavirus का असर हर ओर नजर आ रहा है. जहां एहतियातन एवरेस्ट पर पर्वतारोहण बंद कर दिया गया है वहीं, ट्रंप ने रैलियों से दूरी बना ली है.

Coronavirus: कोराना वायरस का खौफ सबके मन में बैठ चुका है. अब इसका असर एवरेस्ट पर्वतारोहण पर भी पड़ा है. नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी के कारण एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के लिए मंजूरी शुक्रवार को स्थगित कर दी. चीन के अपनी तरफ से एवरेस्ट पर चढ़ाई को बंद किये जाने के एक दिन बाद नेपाल ने दुनिया के सबसे बड़े पर्वत पर चढ़ाई को बंद कर दिया है.

संस्कृति पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने बताया नेपाल ने देश में सभी पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित कर दिया है और पर्यटक वीजा जारी करने की प्रक्रिया रोक दी है. भट्टराई ने कहा कि सरकार ने सभी पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित करने और कुछ समय के लिए मंजूरी रद्द करने का फैसला किया है. आने वाले महीनों में वैश्विक स्थिति का विश्लेषण करने के बाद फैसले की समीक्षा की जा सकती है.

कोरोना वायरस का डर, ट्रंप ने रैलियों से बनायी दूरी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रैलियों को अस्थायी तौर पर स्थगित करने का निर्णय लिया है. रैलियां लंबे समय से ट्रंप का ताकतवर राजनीतिक हथियार रही हैं, ये उम्मीदवार का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उसे अपने विरोधियों पर हमला करने के लिए एक मजबूत मंच भी प्रदान करती हैं. साथ ही उनकी टीम को मतदाताओं की जानकारियां जुटाने में भी सहायक साबित होती हैं.

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अभियान भी प्रभावित

वहीं, कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद होने और पेशेवर खेल प्रतियोगिताओं को रोके जाने के साथ ही वर्ष 2020 का राष्ट्रपति चुनाव अभियान भी प्रभावित हुआ है. कोरोना वायरस के कारण ही इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में डेमोक्रेट के दो संभावित दावेदारों जो बाइडेन और बर्नी सैंडर्स ने भी अपनी रैलियों को रद्द कर दिया था. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि इनमें से तीन (रैलियां) नेवाडा में की जानी थीं जबकि चार-पांच के बारे में हम विचार कर रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति के अभियान ने सभी रैलियों, आयोजनों और धन जुटाने के कार्यक्रमों को कम से कम अगले हफ्ते तक के लिए स्थगित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >