Nepal Aircraft Crash: नेपाल विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 68 हुई, पांच भारतीय भी थे सवार

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर येती एअरलाइन का विमान क्रैश कर गया. विमान उतरते समय दु्र्घटनाग्रस्त हुआ. बताया जा रहा है, विमान में सवार 72 लोग सवार थे, जिसमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे. इस हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई है.

नेपाल विमान हादसा की जांच के लिए बनी 5 सदस्यीय कमेटी गठित

येती एअरलाइन विमान दुर्घटना की जांच के लिए नेपाल सरकार ने पांच सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया. पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड गृह मंत्री रबी लामिछाने के साथ पोखरा का दौरा करने वाले थे, लेकिन खबर आने के कुछ ही देर बाद नेपाल सचिवालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रबी की पोखरा यात्रा रद्द हो गई है.

नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल सरकार ने सोमवार को एक दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की.

लैंडिंग से 10 सेकंड पहले हुआ प्लेन क्रैश

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है. विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे.


Also Read: नेपाल घुमने गए कोलकाता के रिटायर्ड अधिकारी स्टेशन से गायब, पत्नी खा रही दर-दर की ठोकरें

विमान में सवार पांच भारतीयों की हुई पहचान

येती एअरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल और संजना जायसवाल के रूप में हुई है. भारतीय दूतावास ने भी 68 यात्रियों में पांच भारतीयों के शामिल होने की पुष्टि की है.

विमान में 10 विदेशी नागरिक भी थे सवार

एअरलाइंस के मुताबिक, विमान में 10 विदेशी नागरिक सवार थे. कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय यात्रियों की स्थिति का अभी पता नहीं चला है. पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नये हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विमान दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री ने की आपात बैठक

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दुर्घटना के बाद मंत्री परिषद की आपात बैठक बुलाई. उन्होंने हादसे पर दुख जताया और गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों तथा सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव एवं राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया.

सोशल मीडिया पर विमान दुर्घटना की वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें दुर्घटनास्थल से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है. नेपाल का अचानक बदलते मौसम और दुर्गम स्थानों पर बनी हवाई पट्टियों के कारण विमान दुर्घटनाओं का बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है.

पिछले साल 29 मई को भी हुआ था विमान हादसा

देश में पिछली बड़ी विमान दुर्घटना पिछले साल 29 मई को हुई थी जब तारा एअर का एक विमान पर्वतीय मुस्तांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें एक भारतीय परिवार के चार सदस्यों समेत इसमें सवार सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >