मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को बताया शैतान, कहा- खून का बदला जरूर लेंगे

Mojtaba Khamenei Warns US : ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को शैतान करार दिया है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बिना चुनौती के दबदबा बनाए रखने का अमेरिका का सपना अब केवल कल्पना रह गया है.

Mojtaba Khamenei Warns US : मोजतबा खामेनेई ने ईरान के नागरिकों के नाम रविवार को एक लिखित संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा - "हम अपने पिता और जंग में शहीद हुए लोगों के पवित्र खून का बदला जरूर लेंगे. हमारे देश की भी यही मांग है." उन्होंने अमेरिका और इजराइल को हत्यारा करार देते हुए कहा- "ये हत्यारे बिस्तर पर शांति से मरने का अपना सपना अब सीधे अपनी कब्र तक ही ले जाएंगे." मोजतबा ने कहा कि अपराधियों के नाम उनके पास दर्ज हैं.

पिता के जनाजे में उमड़ी भीड़ को बताया बदलाव की शुरुआत

ईरान और इराक में अपने पिता के अंतिम संस्कार में उमड़े लाखों लोगों के हुजूम का जिक्र करते हुए खामेनेई ने कहा कि इस जनसैलाब ने जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का एक नया अध्याय लिख दिया है. उन्होंने कहा: "अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इराक-ईरान में इस विशाल जमावड़े को देखा है. दोनों देशों के आपसी संबंधों को कमजोर करने के लिए जो साजिशें रची गई थीं, वे इस जनसैलाब के सामने पूरी तरह से बेकार और बेअसर साबित हुई हैं." इससे पहले मोजतबा ने 11 जुलाई को ईरानी नागरिकों के नाम संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने अमेरिका और इजराइल से बदला लेने का संकल्प लिया था.

घायल मोजतबा अब तक नहीं आए सामने

हवाई हमले में खुद घायल होने के कारण मोजतबा खामेनेई अपने पिता के अंतिम संस्कार के किसी भी कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके थे. हमले के बाद से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और न ही उनका कोई वीडियो या ऑडियो जारी हुआ है. अब तक मोजतबा का संदेश लिखित रूप में ही सामने आया है.

इस्लामाबाद MoU से पीछे हटा ईरान, खाड़ी में भीषण टकराव

ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ होने वाले समझौते से खुद को अलग कर लिया है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने लगातार 7वीं रात ईरान पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाया.


ये भी पढ़ें: कुवैत का दावा : ईरानी मिसाइल और ड्रोन से हमला, अलर्ट मोड पर एयर डिफेंस सिस्टम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >