7.5 तीव्रता के भूकंप से डोला यह देश, घर से बाहर भागे लोग, सुनामी की चेतावनी, डराने वाला वीडियो आया सामने

अमेरिका (america) के मैक्सिको (Mexico) और मेक्सिको के कई दक्षिणी एवं मध्य भागों में भूकंप (earthquake in Mexico) के तेज झटकों ने लोगों को डरा दिया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग डर से खुले जगह की ओर भागे और घंटों घर का रुख नहीं किया.

मेक्सिको सिटी: अमेरिका के मैक्सिको और मेक्सिको के कई दक्षिणी एवं मध्य भागों में भूकंप (earthquake in Mexico) के तेज झटकों ने लोगों को डरा दिया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग डर से खुले जगह की ओर भागे और घंटों घर का रुख नहीं किया.

बताया जा रहा है कि ये भूकंप मेक्सिको में मंगलवार सुबह आया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस बाबत जानकारी भी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूंकप के कारण चार लोगों की मौत हुई है जबकि कई मकान गिर गये हैं. सड़कों में दरार आ गया है. सोशल मीडिया पर भूकंप को लेकर फोटो और वीडियो शेयर किये जा रहे हैं. इसे देखकर आप भी डर जाएंगे.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की मानें तो मेक्सिको के वाहाका (Oaxaca) में आए इस भूकंप का केंद्र धरती से 26.3 किमी नीचे था. बताया जा रहा है कि मेक्सिको सिटी में भी इसे महसूस किया गया जहां इमारतें हिलने लगी. मेक्सिको के सीज्मोलॉजिकल इंस्टिट्यूट के अनुसार 7.1 तीव्रता से ऊपर के झटके बहुत भयानक होते हैं.

भय के कारण सड़क पर भागते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि करीब 1 मिनट तक लगे झटके पहले धीरे- धीरे शुरू हुए लेकिन फिर तेज होते चले गए. भूकंप के बाद मेक्सिको के हॉन्डोरस, अल सैल्वाडोर और गुअटमाल में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समन्वय की मानें तो, भूकंप के झटके से सात राज्य हिले. मेक्सिको सिटी से जो खबर आ रही है उसके अनुसार शहर की दो इमारतों को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. ओक्साका के राज्यपाल अलेजांद्रो मुरात ने जानकारी दी कि इस भूपंक से दो व्यक्ति की मौत हो गई.

Also Read: अचानक नहीं हुई थी झड़प, भारतीय सैनिकों पर अटैक का बीजिंग ने दिया था ऑर्डर : अमेरिका

भूकंप को लेकर राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने कहा कि प्रमुख बुनियादी ढांचे, जैसे तेल और बिजली उत्पादन केंद्र पर भूकंप का प्रभाव नहीं पड़ा है. अमेरिका की सुनामी निगरानी प्रणाली ने राज्य में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी है. खबरों की मानें तो मैक्सिको, दक्षिणी मैक्सिको, ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर और होंडुरास में भूकंप के बाद सुनामी आने की संभावना है. लोगों को समुद्र से दूर जाने की सलाह दी जा चुकी है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >