Rupert Murdoch Love: 92 साल की उम्र में 5वीं शादी, जानें कौन है रुपर्ट मर्डोक की दुल्हन

Rupert Murdoch Love: मर्डोक ने अखबार ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से बातचीत की और कई बातें साझा की. उन्होंने बताया कि वे प्यार में पड़ने से डरते थे लेकिन मुझे पता है कि यह मेरा आखिरी प्यार होगा.

कुछ ऐसी खबरें आपको मोबाइल स्क्रॉल करते वक्त नजर आ जाएंगी जिसे आप क्लिक करने पर मजबूर हो जाएंगे. जी हां…एक ऐसी ही खबर तैर रही है जिसकी चर्चा लोगों के बीच जोरों पर हो रही है. दरअसल, मीडिया मुगल माने जाने वाले कारोबारी रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) को लेकर एक खबर चल रही है कि वे पांचवीं शादी करने जा रहे हैं. 92 साल की उम्र में मर्डोक ने 5वीं शादी की घोषणा की है और लोगों के बीच चर्चा कर विषय बन चुके हैं.

खबरों की मानें तो कारोबारी रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) ने 66 साल की पूर्व पुलिसकर्मी एन लेस्ली स्मिथ से सगाई की घोषणा की है. दोनों की मुलाकात कैलिफोर्निया में अपने बागान में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी और ये एक दूसरे को दिल दे बैठे थे. सितंबर में हुई इस मुलाकात के बाद मर्डोक ने सेंट पैट्रिक्स डे पर स्मिथ को ‘प्रपोज’ किया था जिसे महिला मित्र ने एक्सेप्ट कर लिया. बताया जा रहा है कि ये कपल गर्मियों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

ये है चौथी शादी

मर्डोक ने अखबार ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से बातचीत की और कई बातें साझा की. उन्होंने बताया कि वे प्यार में पड़ने से डरते थे लेकिन मुझे पता है कि यह मेरा आखिरी प्यार होगा. ये बेहतर होगा. मैं खुश हूं…जो खबरें सामने आयीं हैं उसके अनुसार मर्डोक 2022 में अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल से अलग हो गये थे. जेरी हॉल के अलावा मर्डोक इससे पहले तीन और शादियां कर चुके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटलैंड में जन्मीं पत्रकार अन्ना मान और चीन की बिजनेसमैन वेंडी डेंग के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

कौन है एन लेस्ली स्मिथ ?

एन लेस्ली स्मिथ की बात करें तो उनके दिवंगत पति चेस्टर स्मिथ थे, जो एक गायक, रेडियो और टीवी एग्जिक्यूटिव रह चुके थे. स्मिथ ने न्यूज पेपर से बातचीत की और बताया कि मर्डोक से उनका मिलना और उन्हें अपना जीवन साथी चुनना उनके लिए गॉड के गिफ्ट जैसा है. उन्होंने कहा कि 14 साल से मैं अकेली हूं…रूपर्ट की तरह, मेरे पति एक कारोबारी थे , इसलिए मैं रूपर्ट की भाषा बोलती हूं. हम ऐसे लोग हैं जो एक तरह की चीजों पर विश्वास करते हैं.

कौन हैं रूपर्ट मर्डोक ?

कारोबारी रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) की बात करें तो वे 6 बच्चों के पिता हैं. ये छह बच्चे उनकी तीन पत्नियों से हैं. रूपर्ट ने कहा कि हम दोनों अपने जीवन का दूसरा हिस्सा एक साथ बिताने को राजी हुए हैं और इसके लिए हम बहुत उत्सुक हैं. मर्डोक के व्यापारिक साम्राज्य पर नजर डालें तो वो अमेरिका में फॉक्स न्यूज और यूके में टैबलॉयड द सन के ऑनर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >