US Presidential Election 2024 : डोनाल्ड ट्रंप को मार्क जुकरबर्ग ने घुमाया फोन, हुई ये खास बात

US Presidential Election 2024 : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप को मार्क जुकरबर्ग ने कॉल किया. जानें क्या हुई दोनों में बात

US Presidential Election 2024 : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के पहले कई तरह की खबरें आ रहीं हैं. ताजा खबर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को आ रही है. उनकी ओर से दावा किया जा रहा है कि फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने उनसे जुड़ी चीजों पर बैन लगाने के लिए उन्हें हाल ही में कॉल किया था. जुकरबर्ग ने भरोसा दिलाया कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने मुझसे मांगी माफी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने और क्या कहा इंटरव्यू में

‘फॉक्स न्यूज’ के साथ एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मार्क जुकरबर्ग ने मुझे कॉल किया. मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे कई बार पर्सनल कॉल किया. (पेनसिल्वेनिया में) रैली के बाद उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा कि यह वाकई अद्भुत था, आपने बहादुरी का परिचय दिया. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जुकरबर्ग ने वास्तव में मुझे भरोसा दिलाया कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि रैली के दिन मैंने जो किया, उसके लिए वह मेरी इज्जत करते हैं.

Read Also : US Elections 2024: ‘अगर मैं चुनाव जीतता हूं तो दुबारा वोट नहीं करना पड़ेगा’, ट्रंप ने अपने इस बयान को वापस लेने से किया इनकार

कमला हैरिस का मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप से

इधर, अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. हैरिस पहली भारतीय-अफ्रीकी मूल की महिला हैं जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. पांच नवंबर को होने वाले आम चुनाव में 59 साल की हैरिस का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा. मुकाबला बहुत ही रोचक होने की उम्मीद है. ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि उन्हें अपनी संभावित डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बहस में भाग लेना है या नहीं.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >