खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल था 10 लाख का इनामी आतंकी

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर काफी कुख्यात था. भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी वो शामिल था. भारत में वो 10 लाख रुपये का इनामी आतंकी था. देश में हिंसा और अपराध के कई मामलों में वो शामिल रहा है.

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि निज्जर को दो युवकों ने पार्किंग में गोली मारी है. हरदीप सिंह निज्जर भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. भारत में हिंसा और अपराध के कई मामलों में उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला गया था. अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात युवकों ने इनामी आतंकवादी निज्जर को सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरद्वारा साहिब के परिसर में कल यानी रविवार गोली मार दी. बता दें, निज्जर सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था.

मोस्ट वांटेड की लिस्ट में था निज्जर का नाम
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर काफी कुख्यात था. भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी वो शामिल था. भारत में वो 10 लाख रुपये का इनामी आतंकी था. देश में हिंसा और अपराध के कई मामलों में वो शामिल रहा है. उसकी करतूतों के कारण मोस्ट वांटेड की लिस्ट में उसका नाम शामिल है.

सिख फॉर जस्टिस का मेंबर भी था निज्जर
हरदीप सिंह निज्जर अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का एक सक्रिय सदस्य था. भारत की एजेंसिया उसकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही थी. भारत सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई बार कनाडा सरकार से आग्रह कर चुकी है. यहां तक की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने निज्जर के खिलाफ कथित रूप से आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में आरोप पत्र भी दायर किया था.

NIA ने 10 लाख रुपये का रखा था इनाम
निज्जर का नाम कई अपराधों में शामिल था. उसपर पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या करने का भी आरोप था. जिसके बाद भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसपर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था. 

Also Read: ‘गोडसे को सम्मानित करने जैसा’, गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने के फैसले पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >