Israel Hamas War: हमास के अबतक तीन टॉप कमांडरों को इजराइल ने मार गिराया

Israel Hamas War : इजरायल की सेना अब गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार नजर आ रही है, इसके लिए उत्तरी गाजा के लोगों को साउथ गाजा की ओर जाने की चेतावनी भी दी जा चुकी है. युद्ध आज दसवें दिन में प्रवेश कर गया है. देखें कुछ खास तस्वीरें

Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. हमास के हमले के बाद गाजा में इजराइल ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक कर रहा है. युद्ध के नौवें दिन इजराइल ने हमास के कई और ठिकानों को निशाना बनाया. खबर के अनुसार, इजराइली सेना के एयरस्ट्राइक में हमास का एक और टॉप कमांडर बिलाल अल केदरा मारा गया. उसके नेतृत्व में ही इजराइल पर पिछले हफ्ते हमले किये गये थे. अब तक हमास के करीब तीन टॉप कमांडर मारे गये हैं. इस बीच, गाजा में फिलिस्तीनी नागरिक बुनियादी जरूरत की चीजों से भी वंचित हो गये हैं. गाजा के हजारों लोग उत्तरी इलाके को खाली करने के इस्राइल के आदेश का पालन करने की कोशिश में जुटे हैं. लोगों का पलायन जारी है. गाजा के हजारों लोग सुरक्षित पनाह के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

इस बीच इजरायल ने 5 घंटे तक गाजा की बमबारी रोक दी है और लोगों को उत्तरी हिस्से से दक्षिणी गाजा जाने के लिए कहा है. गाजा पट्टी में बमबारी के बीच फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के लिए काम करने वाले कर्मचारियों ने रविवार को कहा कि वहां पर हालात बेहद खराब हैं. बच्चों, गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों के लिए खाद्यान्न, पानी और दवाओं की तत्काल आपूर्ति करने की अपील की. गाजा के खान युनिस में यूएनआरडब्ल्यूए आश्रय गृह की प्रमुख राविया हलास ने एक वीडियो में कहा कि कृपया गाजा को बचा लें. मैं आपसे विनती करती हूं, गाजा को बचाएं. यह मर रहा है. उत्तरी गाजा में रह रहे हजारों परिवार सुरक्षित स्थलों की तरफ जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >