जिंदा हैं तानाशाह किम जोंग उन? डोनाल्ड ट्रंप ने कही यह बड़ी बात

North Korea: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (health Of Kim Jong Un) की स्वास्थ्य के लेकर कई तरह की अफवाह चल रही है. इन अफवाहों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने कहा है कि, उन्हें उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की स्थिति के बारे में अच्छा अनुमान है. लेकिन, किम के खराब स्वास्थ्य को ले कर चल रही अफवाहों के बीच उस बारे में वह फिलहाल बात नहीं कर सकते. ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि मैं आपको ठीक-ठीक बता सकता हूं. हां मेरा अनुमान है, लेकिन उस बारे में मैं अभी बात नहीं कर सकता. मैं उनके ठीक होने की कामना करता हूं. ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि किम की तबीयत काफी खराब है.

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की स्वास्थ्य के लेकर कई तरह की अफवाह चल रही है. इन अफवाहों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, उन्हें उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की स्थिति के बारे में अच्छा अनुमान है. लेकिन, किम के खराब स्वास्थ्य को ले कर चल रही अफवाहों के बीच उस बारे में वह फिलहाल बात नहीं कर सकते. ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि मैं आपको ठीक-ठीक बता सकता हूं. हां मेरा अनुमान है, लेकिन उस बारे में मैं अभी बात नहीं कर सकता. मैं उनके ठीक होने की कामना करता हूं. ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि किम की तबीयत काफी खराब है.

दरअसल किम अपने दादा एवं उत्तर कोरिया के संस्थापक की 15 अप्रैल को 108 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे और इसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब होने की अफवाहें फैल गईं थीं. उत्तर कोरिया ने अपने शासक के खराब स्वास्थ्य की अफवाहों से इनकार नहीं किया है. वहीं ट्रंप ने कहा कि किम जोंग उन के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं. किम जोंग ऐसा उम्मीद कर रहे थे अगर मैं राष्ट्रपति नहीं होता कोरिया के साथ युद्ध में होते.

Also Read: तानाशाह किम जोंग उन की हो चुकी है मौत ? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ ये खुलासा, दिखी ट्रेन

साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उनका स्वास्थ्य ठीक हो. मुझे पता है कि उनका क्या हाल है. आपको भी जल्द ही कुछ सुनाई देगा. उपग्रह से ली गई तस्वीरों के आधार पर कुछ खबरें आई हैं कि एक ट्रेन जो शायद किम की है वह एक सप्ताह से उनके परिसर में खड़ी है. इससे पहले उत्तर कोरिया तानाशाह किम जोंग उन की मौत की खबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफवाह बताया था. ट्रंंप ने कहा कि ये सब अफवाह है और इसका कोई तथ्य नहीं है.

किम जोंग उन के लापता की खबर सबसे पहले दक्षिण कोरिया के एक समाचार एजेंसी डेली एनके में छपी. यह समाचार एजेंसी उत्तर कोरिया से निर्वासित लोगों द्वारा चलाया जाता है. एजेंसी ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि किम जोंग उन की तबीयत खराब है और उनका ऑपरेशन चल रहा है, जिसके कारण वे गायब हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Panchayatnama

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >