क्या थम जाएगी मिडिल ईस्ट की जंग? ईरान ने दिया अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब

Iran US Tension: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका प्रस्ताव का जवाब दिया है. ईरान ने अपना जवाब पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाया है. ईरान अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.

Iran US Tension: ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार (10 मई) को बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के जरिये अमेरिकी प्रस्ताव पर अपना जवाब भेज दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही अपना अंतिम रुख साफ करेगा. रविवार को सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने पुष्टि की है कि तेहरान ने अमेरिकी प्रस्ताव के नए मसौदे पर अपना जवाब सौंप दिया है. इससे पहले ईरान को भेजे प्रस्ताप पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही ईरान का जवाब आएगा. ट्रंप ने यह भी उम्मीद जताई थी कि अमेरिकी प्रस्ताव का मकसद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को खत्म करना है.

युद्ध खत्म करने पर ईरान का फोकस

ईरान सरकारी मीडिया के मुताबिक ईरान का मकसद मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और सैन्य तनाव को खत्म करना है. न्यूज चैनल अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने युद्ध विराम वार्ता के लिए 14 सूत्रीय योजना तैयार की है. इसमें 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने का प्रस्ताव भी शामिल है. इसके अलावा तेहरान की शर्तों में ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाना, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी खत्म करना और क्षेत्र से अमेरिकी सेना की वापसी शामिल है. ईरान ने लेबनान में जारी संघर्ष को खत्म करने की भी मांग की है. यह योजना अमेरिका की पहले की नौ-सूत्रीय शांति योजना के जवाब के रूप में पेश की गई है.

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

बातचीत की ओर बढ़ रही इस कूटनीतिक पहल के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव हाल के दिनों में लगातार बढ़ा है. समुद्र में कई हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. कतर के पास एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ. कतर के समुद्री क्षेत्र में रविवार को एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात मिसाइल से हमला होने के बाद तनाव काफी बढ़ गया. रविवार सुबह कुवैत के हवाई क्षेत्र में एक हमलावर ड्रोन नजर आया था. हालांकि कुवैत की सेना ने सीमा के अंदर दाखिल होने पर ड्रोन को नष्ट कर दिया.

ईरान-अमेरिका वार्ता में कहां फंस रहा पेच

ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रही वार्ता में सबसे बड़ा विवाद ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को लेकर है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, ईरान के पास 440 किलोग्राम से अधिक यूरेनियम मौजूद है, जिसे 60 प्रतिशत तक संवर्धित किया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्तर हथियार बनाने योग्य क्षमता के काफी करीब माना जाता है. वहीं अमेरिका का कहना है कि किसी भी कीमत पर वो ईरान को परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र नहीं होने देगा.

Also Read:

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >