Iran Israel War: ईरान ने इजराइल के जहाज पर किया कब्जा, 17 भारतीय नागरिक भी हैं सवार

Iran Israel War: ईरान के अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडो ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक मालवाहक जहाज पर धावा बोला और उसे शनिवार को जब्त कर लिया.

Iran Israel War: Iran Israel War: ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने इजराइल के एक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है, जहाज यूएई से भारत आ रहा था. जहाज में पुर्तगाल का झंडा भी लगा था. जहाज कब्जे में लिए जाने की खबर के बीच इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी किया और ईरान को धमकी दी. इजरायली सेना ने कहा, अगर तेहरान ने स्थिति को और बिगाड़ा तो गंभीर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे. इस बीच ईरान की सरकार संचालित आईआरएनए समाचार एजेंसी ने जहाज जब्त किये जाने की पुष्टि की है. इससे पहले, एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को मिले एक वीडियो में देखा गया कि शनिवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक हेलीकॉप्टर की मदद से कमांडो एक जहाज पर छापेमारी कर रहे हैं.

जहाज में 17 भारतीय नागरिक भी हैं सवार

ईरान ने जिस जहाज को अपने कब्जे में लिया है. उसमें 17 भारतीय नागरिक भी सवार हैं. ईरान द्वारा जब्त किये गए जहाज के संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने कहा, हम जानते हैं कि एक मालवाहक जहाज ‘एमएससी एरीज’ को ईरान ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. हमें पता चला है कि जहाज पर 17 भारतीय नागरिक हैं. हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तेहरान और दिल्ली दोनों में राजनयिक चैनलों के माध्यम से ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं.

ईरान को जिम्मेदार ठहराया गया

पश्चिम एशिया के एक रक्षा अधिकारी ने ईरान और पश्चिमी देशों में तनाव के बीच सामने आई इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है. हमले की जानकारी पहले ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ ने दी थी. इसने कहा था कि यह घटना अमीराती बंदरगाह शहर फुजैराह के पास ओमान की खाड़ी में हुई.

जहाज पर कब्जे का वीडियो वायरल

जहाज पर कब्जे का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा गया कि शनिवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक हेलीकॉप्टर की मदद से कमांडो एक जहाज पर छापेमारी कर रहे हैं. वीडियो में हमला होते देखा जा सकता है जिसकी जानकारी पहले ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ ने दी थी. उसने अमीराती बंदरगाह शहर फुजैराह के पास ओमान की खाड़ी में पोत पर सवार होने का कोई विवरण नहीं दिया था.

ईरान ने शुरू में जहाज को जब्त करने की बात से किया था इनकार

एक ओर इजराइल ने जहाज को कब्जा करने का दावा किया है. तो दूसरी ओर ईरान ने पहले किसी जहाज को जब्त करने की बात स्वीकार नहीं की थी और न ही इस घटना के बारे में सरकारी मीडिया ने कोई खबर दी थी. ईरान ने 2019 से जहाजों को जब्त करने की कई घटनाओं को अंजाम दिया है. वह अपने परमाणु कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ा रहा है और पश्चिमी देशों से बढ़ते तनाव के बीच जहाजों पर कई हमले हुए हैं.

Also Read: ईरान बरसाएगा इजराइल पर बम, अमेरिका ने दी चेतावनी

भारत ने इजराइल और ईरान की यात्रा नहीं करने की दी सलाह

सीरिया में 11 दिन पहले ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों से ईरान और इजराइल की यात्रा नहीं करने को कहा. इससे पहले 64 भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था इस महीने की शुरुआत में इजराइल के लिए रवाना हुआ था और भारत से 6,000 से अधिक निर्माण श्रमिकों को अप्रैल और मई में इजराइल के लिए रवाना होना था.

Also Read: ईरान और इजराइल में कभी भी छिड़ सकती है जंग, जानें क्यों तनी हैं मिसाइलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >