ईरान का 'ट्रू प्रॉमिस 4': ट्रंप की 10 दिन की राहत के बीच इजरायल-अमेरिका पर मिसाइल-ड्रोन अटैक

Iran: ईरान की IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स) ने शुक्रवार तड़के ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत 83वें दौर के हमले किए हैं. प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस बार अमेरिका और इजरायल के कई खास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इन हमलों में एडवांस मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है.

Iran: प्रेस टीवी के अनुसार, ईरान ने इजरायल के अशदोद में तेल डिपो और स्टोरेज टैंक, मोदीन सेटलमेंट में सैन्य ठिकाने और इलाके में मौजूद एक अमेरिकी मिलिट्री इंफॉर्मेशन सेंटर पर हमला किया. इसके अलावा, ईरान ने अल-धाफरा और अल-उदेरी में अमेरिकी मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया. अली अल-सलेम एयर बेस पर मौजूद विमानों के हैंगर और ड्रोन्स को भी नुकसान पहुंचाया गया है.

खतरनाक हथियारों का हुआ इस्तेमाल

ईरान की IRGC ने बताया कि इस हमले में लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें, सॉलिड और लिक्विड फ्यूल वाली मिसाइलें और सटीक निशाना लगाने वाले मल्टी-वारहेड सिस्टम इस्तेमाल किए गए. इसके साथ ही सुसाइड ड्रोन और लोइटरिंग ड्रोन्स का भी बड़े लेवल पर इस्तेमाल हुआ. हमलों में शेख ईसा बेस पर मौजूद पैट्रियट मिसाइल सिस्टम के रिपेयर सेंटर और अमेरिकी लड़ाकू विमानों के फ्यूल टैंक को भी टारगेट किया गया.

ट्रंप की राहत के बीच जारी रही जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशंस में थोड़ी ढील देने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि ईरान ने 7 दिनों के लिए अमेरिकी हमलों को रोकने की मांग की थी, जिसे ट्रंप ने बढ़ाकर 6 अप्रैल तक यानी 10 दिन कर दिया था. इसके बावजूद अमेरिका और इजरायल की मिली-जुली सेना के हमले जारी रहे. इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (ISW) के विश्लेषण के अनुसार, कंबाइंड फोर्स ने ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और प्रोडक्शन सेंटर्स पर स्ट्राइक जारी रखी है.

परमाणु प्लांट के पास हमले से बढ़ी चिंता

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के चीफ राफेल ग्रॉसी ने ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हुए सैन्य हमलों पर गहरी चिंता जताई है. मंगलवार शाम को भी यहां हमले की खबर आई थी. ISW की रिपोर्ट के मुताबिक, कंबाइंड फोर्स ने शिराज में 7वें अर्तश एयरफोर्स बेस और हमदान शहर में IRGC के ठिकानों पर हमला किया. पूर्वी अजरबैजान में भी IRGC के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का दावा: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हैं ‘गे’

ईरान को हुआ भारी नुकसान

ISW ने 15 मार्च की सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर बताया कि बुशहर प्रांत में ईरान के चौथे सारल्लाह नेवल डिस्ट्रिक्ट के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है. यह इलाका फारस की खाड़ी और साउथ पार्स गैस फील्ड की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. इस बीच, इजरायली सेना (IDF) ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने बंदर अब्बास में IRGC नेवी के कमांडर एडमिरल अलीरेजा तंगसिरी को मार गिराया है.

ये भी पढ़ें: ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >