भारतीय नागरिकों की तस्करी? जानें फ्रांस में विमान से उतारे गये यात्रियों का क्या हुआ

indian plane france human trafficking: आपातकालीन सेवाओं ने फंसे यात्रियों के लिए वैट्री हवाई अड्डे पर अस्थायी बेड की व्यवस्था की गई है. भारतीय नागरिकों की तस्करी के शक में एक विमान को फ्रांस में उतारा गया है. इन यात्रियों को लेकर जानें क्या है अपडेट

फ्रांस में उड़ान भरने से रोके गए भारतीयों को लेकर क्या ताजा अपडेट है? यदि आप भी इस सवाल कस जवाब जानना चाहे हैं तो आगे की खबर जरूर पढ़ें…दरअसल, मामले को लेकर फ्रांसीसी सरकार की ओर से बताया गया कि विमान में सवार सभी 303 भारतीय नागरिकों को मार्ने के पूर्वी क्षेत्र में वैट्री हवाई अड्डे पर शिफ्ट करने का काम किया गया है. इसी हवाई अड्डे पर इन यात्रियों को रखा गया है और इनको मदद दी जा रही है. आपको बता दें कि फ्रांस ने इस विमान को मानव तस्करी का संदेह होने के बाद रोक लिया था. फ्रांसीसी पुलिस और दूसरी कानून प्रवर्तन एजेंसियां मामले की जांच करने में जुटीं हुईं हैं.

फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार ने भारत को दिया कांसुलर एक्सेस

जो बात सामने आ रही हे उसके अनुसार, फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार ने भारत को कांसुलर एक्सेस भी देने का काम किया है. मैक्रों सरकार के इस फैसले से भारतीय राजनयिकों के विमान में सवार यात्रियों से मुलाकात करना आसान हो चुका है. इससे पहले भारत की ओर से मामले पर प्रतिक्रिया दी गई थी. भारत की ओर से कहा गया था कि 303 लोगों को लेकर निकारागुआ जा रहे एक विमान को फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा मानव तस्करी के शक में पेरिस के नजदीक स्थित एक हवाई अड्डे पर रोका गया है. इन यात्रियों को रोके जाने के बाद से मामले के निपटारे के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं. भारत फ्रांसीसी सरकार के साथ मिलकर सामाधान निकाल रहा है.

Also Read: यूएई से भारतीय नागरिकों की तस्करी? फ्रांस में उतारा गया विमान

हवाई अड्डे पर अस्थायी बेड की व्यवस्था

मार्ने प्रीफेक्ट के कार्यालय के एक प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि आपातकालीन सेवाओं ने फंसे यात्रियों के लिए वैट्री हवाई अड्डे पर अस्थायी बेड की व्यवस्था की गई है. हवाई अड्डे पर उन्हें शौचालय और शॉवर की भी सुविधा दी गई है. साथ ही हवाई अड्डे की कैंटीन से उन्हें भोजन और हॉट ड्रिंक भी उपलब्ध करवाया जा रहा है. भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी लगातार इन यात्रियों से मिल रहे हैं.

Also Read: गाजा अस्पताल पर हुए रॉकेट हमले में किसका था हाथ? फ्रांस के खुफिया विश्लेषण से ये नाम आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >