‘जब अमेरिका तहव्वुर राणा को भारत के हवाले कर सकता है, तो पाकिस्तान हाफिज सईद को क्यों नहीं?

Indian Envoy: भारत के राजदूत जेपी सिंह ने इजराइली टीवी चैनल के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि जिस तरह अमेरिका ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत के हवाले कर दिया है, ठीक उसी प्रकार पाकिस्तान को भी भारत के खिलाफ साजिश करने वाले बड़े आतंकियों को भारत के हवाले कर देना चाहिए.

Indian Envoy: इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने सोमवार को इजरायल के एक टीवी चैनल आई24 के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने साफ किया है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी सिर्फ रुका है, खत्म नहीं हुआ. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग की बात करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब दुनिया को एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए.

अमेरिका आतंकवादी तहव्वुर राणा को भारत के हवाले कर सकता है, तो पाकिस्तान क्यों नहीं?

उनका कहना है कि जिस तरह अमेरिका ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को भारत को सौंपा था, ठीक उसी तरह पाकिस्तान को भी ऐसा करने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि इस्लामाबाद को हाफिज सईद, साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी जैसे आतंकवादियों को भारत के हवाले करना चाहिए. राजदूत का बयान इस बात का संकेत है कि भारत आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं करेगा.

भारत का ऑपरेशन सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ है

पहलागाम में हुए हमले की याद दिलाते हुए जेपी सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को केवल उनके धर्म के आधार पर मार दिया था, जिसके बाद भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत का यह ऑपरेशन केवल आतंकवादियों के खिलाफ है. इस ऑपरेशन के तहत केवल सैन्य ठिकानों और आतंकवादी समूहों को निशाना बनाया गया था. लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने इसके जवाब में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया.आगे उन्होंने यह साफ करते हुए कहा कि केवल अभी के लिए ऑपरेशन को रोका गया है. यह खत्म नहीं हुआ है.

यह भी पढ़े: आधा विश्व नहीं जानता दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल के बारे में, जानकर कांप जाएगा दुश्मन |World’s most Expensive Missile

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >