कोरोना वायरस: भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी रूप से रद्द किया

विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच भारत ने मंगलवार को तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है.

नयी दिल्ली : विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच भारत ने मंगलवार को तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. इसमें फ्रांस जर्मनी और स्पेन शामिल है . फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित एवं ई-वीजा पर रोक लगा दी गयी है जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है.

इमिग्रेशन ब्यूरो की तरफ से मंगलवार देर रात को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि भारत में अबतक प्रवेश नहीं करने वाले फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के ऐसे नागरिक जिनका नियमित और ई वीजा अबतक जारी हो चुका है उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >