36 घंटे में 80 ड्रोन अटैक… भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया था, ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान ने कबूला सच

India Operation Sindoor Noor Khan Airbase Pakistan: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सार्वजनिक रूप से भारत की एक सैन्य कार्रवाई को स्वीकार किया है. डार ने दावा किया कि भारत ने 36 घंटे के भीतर 80 ड्रोनों से हमला किया था. हालांकि उनका दावा है कि इनमें 79 पाकिस्तान ने मार गिराए थे.

India Operation Sindoor Noor Khan Airbase Pakistan: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने माना है कि 10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया था. यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब भारत-पाकिस्तान संबंधों में मई 2025 के चार दिवसीय सैन्य टकराव को लेकर दोनों देशों के दावों और जवाबी दावों पर लगातार बहस चल रही है. इस संघर्ष के आठ महीने बाद पहली बार पाकिस्तान ने सार्वजनिक रूप से भारत की एक सैन्य कार्रवाई को स्वीकार किया है, जो अब तक इस्लामाबाद की आधिकारिक भाषा में सीधे तौर पर नहीं कही गई थी.

डार के अनुसार, यह हमला दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के दौरान हुआ, जिसने चार दिनों तक चले सशस्त्र संघर्ष को और तेज कर दिया. डार ने यह भी स्पष्ट किया कि मई में हुए इस टकराव के दौरान पाकिस्तान ने भारत से मध्यस्थता के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया था. हालांकि, डार का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल जरूर हुई थी. उनके मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने खुद भारत से बातचीत करने की इच्छा जताई थी. 

डार ने बताया कि 10 मई की सुबह करीब 8:17 बजे उन्हें अमेरिकी विदेश मंत्री का फोन आया, जिसमें यह संदेश दिया गया कि भारत युद्धविराम के लिए तैयार है और पाकिस्तान की सहमति पूछी गई. डार के अनुसार, उन्होंने जवाब दिया कि पाकिस्तान कभी भी युद्ध नहीं चाहता था. इसके बाद सऊदी विदेश मंत्री ने भी उनसे संपर्क किया और भारत से बात करने की अनुमति मांगी, जिसके बाद युद्धविराम पर सहमति की पुष्टि हुई.

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बात करते हुए कहा कि भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. यह कार्रवाई पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद की गई, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया. इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तीव्र सैन्य झड़पें शुरू हुईं, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के साथ खत्म हुईं.

दुनिया जहां की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

डार ने दावा किया कि भारत द्वारा भेजे गए 80 ड्रोनों में से पाकिस्तान ने 36 घंटे के भीतर 79 को मार गिराया था. उन्होंने कहा कि इसके बाद भारत ने 10 मई की सुबह नूर खान एयरबेस पर हमला किया, जिसे उन्होंने “गलती” करार दिया और कहा कि इसी के जवाब में पाकिस्तान ने अपनी सैन्य प्रतिक्रिया दी. उन्होंने यह भी दोहराया कि सात मई को हुए हवाई संघर्ष में पाकिस्तान ने सात भारतीय लड़ाकू विमानों को गिराया था, हालांकि इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया.

अपने बयान के अंत में डार ने पाकिस्तान के पुराने रुख को दोहराया कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति तभी संभव है, जब जम्मू और कश्मीर विवाद का समाधान निकाला जाए. उनके अनुसार, यह मुद्दा ही भारत-पाकिस्तान संबंधों में स्थिरता और शांति की कुंजी है.

ये भी पढ़ें:-

Top 5 Newsmakers Of 2025: ट्रंप से लेकर शुभांशु शुक्ला तक, ये 5 चेहरे रहे साल भर चर्चा में

आसिम मुनीर का शेख चिल्ली लॉजिक, देश छोड़कर जाने वाले डॉक्टर-इंजीनियर; पाकिस्तान का का ब्रेन गेन

औरत से डरा पाकिस्तान का CDF, ब्रिटेन से लगाने लगा गुहार, जानें क्यों दहशत में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >