इमरान खान को राहत या फिर होगी गिरफ्तारी? इस्लामाबाद HC से 2 हफ्ते की बेल, हथकड़ी लेकर खड़ी है पुलिस

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने दो हफ्तों के लिए जमानत पर रिहा कर दिया है. अल कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को हाईकोर्ट ने बेल पर रिहा किया है. वही, कोर्ट के बाहर पंजाब पुलिस किसी दूसरे मामले में खान को गिरफ्तार करने कोर्ट के बाहर पहुंच गई है.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने इमरान खान को दो हफ्तों के लिए जमानत पर रिहा कर दिया है. हालांकि पंजाब पुलिस एक दूसरे मामले में इमरान खान को गिरफ्तार करने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर पहुंच गई है. ऐसे में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी खान के लिए इस बात का खतरा है कि उन्हें पंजाब पुलिस दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लेगी. इमरान खान ने भी अंदेशा जाहिर किया है कि उन्हें फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है.

फिर गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान खान! : गौरतलब है कि अल कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पूरे पाकिस्तान में जमकर बवाल शुरू हो गया. पीटीआई समर्थकों ने कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन किया. इस दौरान तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई. दरअसल इमरान की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरे पाकिस्तान में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा जारी है. वहीं पेशी के दौरान इमरान खान ने कोर्ट में कहा कि उनकी जान को खतरा है. उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि मुझे गिरफ्तार करने पुलिस कोर्ट रूम के बाहर तैनात है. इमरान खान के खिलाफ 10 मामलों में अरेस्ट वॉरंट लेकर स्पेशल डीआईजी खुद अदालत के बाहर मौजूद हैं.

पीएम शाहबाज ने सुप्रीम कोर्ट पर बोला हमला: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट पर हमला किया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के जज सुनवाई के दौरान इमरान खान से कह रहे हैं कि मुझे आपसे मिलकर खुशी हुई. उन्होंने कहा कि इस तरह की सुनवाई शायद ही दुनिया के किसी देश में हुई होगी. शहबाज शरीफ ने कहा कि जुल्फिकार अली भुट्टो, बेनजीर भुट्टो समेत और किसी की हत्या के बाद तो किसी भी अदालत ने कुछ नहीं कहा था.

पाकिस्तान में लग सकती है इमरजेंसी: मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान में आपातकाल लगाने की सिफारिश की जा रही है. 12 दलों की गठबंधन सरकार की कैबिनेट मीटिंग में देश में इमरजेंसी लगाने पर फैसला हो सकता है.

पंजाब पुलिस और इस्लामाबाद पुलिस आपस में भिड़ी: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरा पाकिस्तान दो फाड़ हो गया है. इमरान खान की गिरफ्तारी और जमानत पर रिहाई को लेकर पंजाब पुलिस और इस्लामाबाद पुलिस आपस में ही भिड़ गई है. दोनों पुलिस के बीच जोरदार बहस हो रही है. बता दें, इमरान खान की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस वारंट लेकर आयी है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >