ईरान की चेतावनी: अगर अमेरिका के साथ युद्ध फिर से शुरू हुआ तो ऑयल इंडस्ट्री को कर देंगे तबाह

Iran War : ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका से युद्ध फिर शुरू हुआ, तो वह पूरे क्षेत्र के ऑयल इंडस्ट्री को तबाह कर देगा. इससे हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं. नीचे पढ़ें ‘रेवोल्यूशनरी गार्ड’ के एयरोस्पेस प्रमुख जनरल ने क्या कहा.

Iran War : ‘रेवोल्यूशनरी गार्ड’ (IRGC ) के एयरोस्पेस प्रमुख जनरल माजिद मूसावी ने मंगलवार (21 अप्रैल) को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका के साथ युद्ध दोबारा शुरू हुआ, तो ईरानी सेना पूरे क्षेत्र के तेल उद्योग (ऑयल इंडस्ट्री) को तबाह कर सकती है. मूसावी ने कहा कि ईरान के खिलाफ कोई भी आक्रामक कदम उठाना बड़ी गलती होगी. उन्होंने पड़ोसी देशों को भी आगाह किया कि अगर उन्होंने अमेरिका को हमले की इजाजत दी, तो उनके ऑयल रिजर्व भी खतरे में पड़ सकते हैं.

मूसावी ने चेतावनी दी कि अगर दक्षिणी पड़ोसी देश अमेरिका को अपने ठिकानों से ईरान पर हमला करने देंगे, तो उन्हें पश्चिम एशिया में तेल उत्पादन को अलविदा कहना पड़ सकता है और बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा.

ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का ऐलान ट्रंप ने किया

ईरान की इस चेतावनी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन आया. उन्होंने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान एक संयुक्त प्रस्ताव नहीं देता. साथ ही दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पूरी नहीं हो जाती. ट्रंप ने Truth Social पर बताया कि यह फैसला पाकिस्तान के अनुरोध के बाद लिया गया. पाकिस्तान ने आगे की सैन्य कार्रवाई टालने और कूटनीति के लिए समय देने की अपील की थी, जिसके चलते सीजफायर बढ़ाया गया.

यह भी पढ़ें : US–ईरान तनाव: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, नाकेबंदी जारी, ईरान के प्रस्ताव पर टिकी निगाहें

ट्रंप की ओर से यह घोषणा उस समय हुई, जब आठ अप्रैल को घोषित दो सप्ताह का सीजफायर कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाला था. अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ जेरेड कुशनर को इस्लामाबाद रवाना होना था, लेकिन व्हाइट हाउस ने बताया कि डेलिगेशन की पाकिस्तान यात्रा मंगलवार को नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >