Germany Video : जर्मनी में सऊदी के डॉक्टर ने क्रिसमस मार्केट में घुसा दी कार, 2 की मौत

Germany Video : जर्मनी के मागडेबर्ग में एक क्रिसमस मार्केट में अचानक कार घुस गई. इससे दो लोगो की मौत हो गई. सऊदी अरब के डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Germany Video : जर्मनी के मागडेबर्ग में एक क्रिसमस मार्केट में एक कार भीड़ में घुस गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो बहुत ही भयावह है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय सऊदी अरब के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि कार की स्टीयरिंग उन्हीं के हाथ में थी. सऊदी अरब ने हादसे की निंदा की है.

जर्मनी में हुए इस हादसे में 60 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. मागडेबर्ग में एक क्रिसमस मार्केट में लोग खरीदारी कर रहे थे. अचानक कार आई और भीड़ को रौंदते हुए आगे निकल गई.

क्रिसमस मार्केट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर क्रिसमस मार्केट के ऊपर से लिया गया वीडियो वायरल है. वीडियो में एक कार भीड़ के बीच से तेजी से गुजरते हुए नजर आ रहा है. लोगों को जमीन पर गिरते और भागते हुए देखा जा सकता है.

Read Also : Germany News: जर्मनी के सोलिंगन में उत्सव मना रहे लोगों पर चाकू से हमला, 3 की मौत

जर्मनी में हुए हादसे के संबंध में अब तक क्या बात आई सामने?

  1. संदिग्ध की पहचान सऊदी अरब के 50 वर्षीय नागरिक के रूप में की गई है.
  2. जर्मनी के इंटरनल मिनिस्टर तमारा जी शैंग के अनुसार, शख्स 2006 में जर्मनी चला गया था. उसके पास परमानेंट रेजिडेंस परमिट था.
  3. मैगडेबर्ग से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) दक्षिण में बर्नबर्ग में वह मेडिकल की प्रेक्टिस कर रहा था.
  4. न्युज एजेंसी एपी के अनुसार, सैक्सोनी-एनहाल्ट के गवर्नर, रेनर हसेलॉफ ने मीडिया को जानकारी दी कि जैसा नजर आ रहा है, इस क्राइम को करने में केवल एक ही व्यक्ति का हाथ है.
  5. हमले क्यों किया गया? इस बारे में अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
  6. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >