इमरान खान पर जानलेवा हमला, फायरिंग में पूर्व पाक पीएम समेत 9 घायल, हमलावर ने कही ये बात

पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि इमरान खान की रैली में गोली चली है. जिस कंटेनर पर इमरान खान सवार थे उसमें फायरिंग हुई है. हालांकि इमरान खान सुरक्षित हैं. पाकिस्तान के वजीराबाद में रैली का आयोजन किया गया था.

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रैली में गोली चली है. फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गयी है. वहीं, खबर है कि इमरान खान की रैली में गोली चलाने वासे शख्स की भी मौत हो गई है. बता दें, इमरान खान भी हमले में घायल हुए हैं, हालांकि वो खतरे से बाहर हैं. इमरान खान के पैर में चोट लगी है. हमले में उनके मैनेजर सहित 9 लोग घायल हुए हैं. बता दें, पाकिस्तान के वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें फायरिंग हुई थी.

एक शख्स पकड़ाया: गोली चलने के बाद पूरी रैली में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस दौरान लोगों की नजर गोली चलाने वाले शख्स पर भी पड़ी. जिसके बाद आरोपी हमलावर को पकड़ लिया गया. इस गोलीबारी में इमरान खान समेत चार लोग घायल हुए हैं. जियो न्यूज में आरोपी हमलावर की तस्वीर भी सामने आयी है. तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर बंदूक लहराते हुए फायरिंग कर रहा है.

हमले के बाद इमरान ने दिया पहला बयान: मीडिया रिपोर्ट के मुताबित इमरान की रैली में हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है. वहीं हमले के बाद इमरान खान का पहला बयान आया है. उन्होंने खुदा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि उन्हें दोबारा जीवन मिला है. इमरान ने कहा है कि वो लड़ाई जारी रखेंगे. फिलहाल इमरान खान खतरे से बाहर हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया बयान: इमरान खान की रैली में फायरिंग और इमरान खान के घायल होने पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान आया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय नजर बनाए हुए है.

शोएब अख्तर ने जताया दुख: इमरान खान की रैली में फायरिंग और इमरान खान को गोली लगने की घटना पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इमरान खान सुरक्षित हैं यह खुशी की बात है. उन्होंने हमले की निंदा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >