Pakistan: पेशावर से आ रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत 4 घायल

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका हुआ है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 4 लोग घायल हो गये हैं.

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका हुआ है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 4 लोग घायल हो गये हैं. धमाके को लेकर अब तक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. यह धमाका उस समय हुआ जब जाफर एक्सप्रेस पेशावर होते हुए चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी.

बोगी नंबर 4 में हुआ धमाका: आजतक न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी रेलवे के प्रवक्ता बाबर अली ने डॉन न्यूज को बताया कि धमाका जाफर एक्सप्रेस की बोगी नंबर 4 में सिलेंडर फटने से हुआ. प्रवक्ता ने बताया कि सिलेंडर एक यात्रा अपने साथ लेकर आया था. उसने सिलेंडर को बाथरूम में छिपा दिया था. हालांकि विस्फोट क्यों हुआ इसको लेकर अभी कुछ भी सामने नहीं आया है.

Also Read: नेपाल सांसद चंद्र भंडारी और उनकी मां गैस लीक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए लाया जा रहा मुंबई

घटनास्थल पर पहुंची राहत और बचाव टीम: वही, धमाके के बाद रेलवे अधिकारियों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. वहीं, मौके पर बम स्क्वॉड टीम भी जांच के लिए आ गया. जिसके बाद जो लोग धमाके में घायल हो गये थे उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें, हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 4 लोग घायल हुए हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >