Ebola Outbreak in Congo: कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 753 संक्रमितों को क्वारंटाइन में या अस्पतालों में रखा गया है, जबकि अब तक 366 लोग ठीक हो चुके हैं. मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना अब भी एक चुनौती बनी हुई है.
15 मई से इबोला से परेशान है कांगो
मध्य अफ्रीकी देश कांगो 15 मई से बुंडीबुग्यो वायरस से फैलने वाले इबोला का सामना कर रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इबोला का पहला मामला सामने आने के दो महीने बीतने के बावजूद इसका संक्रमण तेजी से हो रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को पहचान करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.
इबोला से जान गंवा चुके कई लोग स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं पहुंच पाए
WHO के मेडिकल इमरजेंसी चीफ डॉ चिक्वे इहेक्वेजु ने मंगलवार को बताया कि हाल में इबोला से जान गंवा चुके कई लोग ऐसे थे, जो कभी स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे और उन्हें इलाज नहीं मिला. डॉ इहेक्वेजु ने यह बयान कांगो में इबोला से सबसे अधिक प्रभावित इटुरी प्रांत के बुनिया से लौटने के बाद दिया.
ये भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका का फिर हमला, समुद्री नाकेबंदी भी की बहाल, बोले ट्रंप- अब पावर प्लांट निशाने पर
