Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 2300, हजारों घर ध्वस्त

Turkey Earthquake: भीषण भूकंप से तुर्की कराह रहा है. सोमवार को सुबह के बाद दोपहर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के कारण 2300 लोगों की अब तक मौत हो चुका है. आने वाले समय में मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

Turkey Earthquake: सोमवार सुबह आये भूकंप से मची तबाही के बाद खबर है कि उत्तरी तुर्की में एक और बार धरती हिली है. एक बार फिर 7.8 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बता दें सोमवार यानी आज सुबह तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे जमकर तबाही मची था. वहीं, तुर्की (Turkey) में आये शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2300 हो गई है.

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा: भूकंप के बाद से ही लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे हटाकर कर्मी जीवन की तलाश कर रहे हैं. इसी कड़ी में जो नया आंकड़ा आया है उसके मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़कर 2300 हो गई है. गौरतलब है कि आज यानी सोमवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्की और उत्तरी सीरिया में 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहीं, मलबे में अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

भूकंप से तुर्की में मची है तबाही: इससे पहले आज यानी सोमवार सुबह तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. भूकंप के कारण तुर्की में तबाही का मंजर है.भारी नुक्सान हुआ है. सुबह जो झटके महसूस किए गए थे, रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 7.8 मापी गयी थी. भूकंप की गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी. भूकंप के झटके तुर्की के गाजियांटेप के पास महसूस किये गये.

करीब 3 हजार घर ध्वस्त: तुर्की में आये दो-दो विनाशकारी भूकंप में तबाही मची है. 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2218 घर ध्वस्त हो गये हैं. जिनके मलबे के नीचे आने से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है. वहीं, भूकंप के बाद राहत और बचाव जारी है. ऐसे में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >