Earthquake: भूकंप के झटके से कांपी पाकिस्तान की धरती, रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जो भूकंप के झटके महसूस किये गये उसकी गहराई जमीन से करीब 120 किलोमीटर नीचे थी.

पाकिस्तान में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप राजधानी इस्लामाबाद से 303 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम इलाके में देर रात करीब 1 बजकर 15 मिनट बजे आया.

रिक्टर पैमाने पर मापी गयी भूकंप की 4.8 तीव्रता

पाकिस्तान की राजधानी में देर रात आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की.


Also Read: Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप से भयंकर तबाही, तीन मंजिला इमारत ध्वस्त, पुल टूटे-बेपटरी हुई ट्रेन

जमीन से 120 किलोमीटर थी भूकंप की गहराई

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जो भूकंप के झटके महसूस किये गये उसकी गहराई जमीन से करीब 120 किलोमीटर नीचे थी.

Also Read: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली के सीएम पर कसा तंज, कहा – पाकिस्तान में भी वोट मांगेगे केजरीवाल

जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

इस्लाामाबाद में सोमवार देर रात आये भूकंप में अबतक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि रिक्टर पैमाने पर मापी गयी भूकंप की तीव्रता कम थी. वैसे भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया. लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद अपने-अपने घरों से बाहर निकल गये.

Also Read: Earthquake Reason: अफगानिस्तान में तबाही, जानिए क्यों बड़े भूकंप के निशाने पर रहता है हिन्दुकुश

दक्षिण कोरिया में पिछले दिनों महसूस किये गये भूकंप के झटके

बिते 29 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. दक्षिण कोरिया के मध्य में स्थित एक कृषि प्रधान काउंटी में शनिवार सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि वहां भी भूकंप से जान-माल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ. दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने कहा कि गोएसन काउंटी में आया भूकंप इस साल देश में आए 38 भूकंपों में सबसे शक्तिशाली था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >