Donald Trump Video : झगड़ालू ट्रंप का एक और वीडियो आया सामने, चिल्लाते दिखे इस देश के राष्ट्रपति पर

Donald Trump Video : 19 मई को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा वॉशिंगटन पहुंचे ताकि अफ्रीका-अमेरिका संबंधों को मजबूत किया जा सके. लेकिन व्हाइट हाउस में बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अचानक नस्लवाद के मुद्दे पर रामफोसा को घेर लिया, जिससे माहौल गंभीर हो गया. इसका वीडियो सामने आया है.

Donald Trump Video : व्हाइट हाउस में एक बार फिर इतिहास दोहराया गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच तीखी बहस देखें को मिली. यह टकराव ठीक वैसा ही था जैसा कुछ महीने पहले ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच देखने को मिला था. ताजा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा 19 मई को वॉशिंगटन पहुंचे थे, ताकि अफ्रीका-अमेरिका संबंधों को मजबूत किया जा सके. लेकिन व्हाइट हाउस में बैठक के दौरान ट्रंप ने बातचीत का रुख बदला और उन्हें अचानक नस्लवाद के मुद्दे पर घेर लिया. देखें वीडियो.

वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों का नरसंहार हो रहा है. इस दौरान वे मूकदर्शक बने हुए हैं. रामफोसा ने जैसे ही इस आरोप को खारिज करना शुरू किया, ट्रंप ने एक वीडियो दिखाया. इसमें हजारों श्वेत किसानों की हत्या का दावा किया गया.

Death, Death…ट्रंप चिल्लाए

बैठक के दौरान ट्रंप ने मीडिया में छपे कुछ लेखों की कॉपियां रामफोसा को दिखाईं, यह वीडियो में साफ नजर आ रहा है. इन लेखों में अफ्रीका में श्वेत किसानों के नरसंहार का दावा किया गया था. ट्रंप ने जोर से “Death, Death…” कहा, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और बातचीत की दिशा बदल गई.

ट्रंप के आरोपों को रामफोसा ने किया खारिज

ट्रंप के आरोपों को रामफोसा ने खारिज किया. उन्होंने कहा कि अफ्रीका में हिंसा जरूर बढ़ी है, लेकिन इसका शिकार केवल श्वेत नहीं, बल्कि सभी जातियों और वर्गों के लोग हुए हैं. उन्होंने जोर दिया कि श्वेतों की तुलना में ज्यादा अश्वेत लोगों की हत्याएं देखने को मिलीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >