पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, करीब 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोहाट के ओल्ड पुलिस लाइन्स के पास शुक्रवार को एक जोरदार धमाका हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ. पीटीआई के मुताबिक, इस विस्फोट में 5 पुलिसकर्मी समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह धमाका पुलिस लाइन के इलाके में स्थित मस्जिद में हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

नमाज के दौरान हुआ धमाका, मस्जिद की छत गिरी

AP News के मुताबिक, धमाका उस समय हुआ जब मस्जिद में लोग नमाज के लिए मौजूद थे. विस्फोट इतना तेज हुआ कि मस्जिद की छत ढह गई. वहीं, आसपास की कुछ दुकानों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

धमाके के तुरंत बाद पुलिस और Rescue 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं. जिसके बाद राहत और बचाव कर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में मदद करते नजर आए.

अस्पताल में इमरजेंसी घोषित, मलबे में तलाश जारी

रेस्क्यू अधिकारी बिलाल फैजी के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के बाद इमरजेंसी घोषित की गई. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचावकर्मी मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब से ₹2.3 लाख करोड़ की डील, 48 F-35 का सौदा...अमेरिका को फिर किस बात का सता रहा डर?

घटना के बाद पुलिस ने मस्जिद और आसपास के इलाके को घेर लिया है. धमाके की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल विस्फोट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है.

किसी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

AP News के अनुसार, अभी तक किसी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है. शुरुआती तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर संदेह जताया जा रहा है, क्योंकि यह संगठन पहले पाकिस्तान में पुलिस और अन्य लोगों को निशाना बनाता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >