Coronavirus Updates : कोरोना से पीड़ित होने वालों की संख्या एक लाख के पार हो चुकी है. जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गयी जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गयी है. चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इस वायरस के संक्रमण के 99 नये मामले सामने आये है. नये मामलों की संख्या इस वायरस के केन्द्र रहे हुबेई प्रांत के बाहर दर्ज किये गये हैं. उन्होंने बताया कि 25 नये मामले मध्य प्रांत के बाहर दर्ज किये गये हैं. इधर , भारत में कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या 31 हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने बताया कि थाइलैंड और मलेशिया की यात्रा करने वाला दिल्ली का एक व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित पाया गया है. मंत्री ने बताया कि 31 में से 15 मरीजों का इलाज गुरुग्राम में चल रहा है, 10 मरीज दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं, एक मरीज तेलंगाना में है, दो मरीज जयपुर में हैं. इन 31 मरीजों में 16 मरीज इटली के निवासी हैं जो हिंदुस्तान घूमने आये थे. 6550 फ्लाइट्स से आये अब तक 6,49,452 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है.