Coronavirus Outbreak: अगले दो हफ्ते अमेरिका में कोहराम मचाएगा कोरोना, ट्रंप को सताने लगा डर

Coronavirus Outbreak,covid 19 in US : आने वाले दो हफ्ते अमेरिका के लिए किसी जंग से कम नहीं हैं. कोरोना वायरस इन दो हफ्तों में कोहराम मचाने के लिए तैयार है जिससे अमेरिकी राष्‍ट्रपति चिंतित हैं.

Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. आने वाले दो हफ्ते अमेरिका के लिए बहुत ही खराब हो सकते हैं जिसको लेकर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चिंतित हैं. ट्रंप ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के तीन लाख का आंकड़ा पार करने और 8,000 से अधिक लोगों की मौत होने के मद्देनजर अमेरिकियों को आगाह किया है कि उन्हें अगले दो हफ्ते और मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा.

Also Read: Covid-19: कोरोना से अमेरिका की हालत पतली, ट्रंप ने मांगी पीएम मोदी से मदद

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले दो हफ्ते बहुत,बहुत जानलेवा होने जा रहे हैं. हम दुर्भाग्यपूर्ण रूप से इसका सामना करने जा रहे हैं ताकि कम से कम जिंदगियां खोएं और मुझे लगता है कि हम सफल होंगे. इस संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी मौजूद रहे. आगे ट्रंप ने कहा कि हम एक ऐसे दौर से गुजरने जा रहे हैं जो संभवत: इस देश में पहले न देखा गया हो. मेरा मतलब है कि मुझे नहीं लगता कि देश में हमने ऐसा वक्त कभी देखा है।” पेंस ने कहा कि जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी.

ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिकी लोगों के लिए मुश्किल सप्ताह होने जा रहा है. देशभर में जांच बढ़ेगी तो मामले भी बढ़ेंगे. गौरतलब है कि कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस कार्यबल ने अगले दो महीनों में अमेरिका में 1,00,000 से 2,00,000 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया है. हालांकि, अधिकारी सामाजिक दूरी और घर पर रहने समेत सख्त नियमों को लागू करके इस भयावह मंजर से बचने की उम्मीद कर रहे हैं. शनिवार की अमेरिका की तकरीबन 90 प्रतिशत आबादी अपने घरों में सिमटी रही. न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के न्यू जर्सी और कनेक्टिकट जैसे इलाके देश में कोविड-19 का केंद्र बनकर उभरे हैं.

Also Read: Coronavirus Lockdown : पीएम मोदी की बात मानें, लेकिन आज मोमबत्ती या दीया जलाने से पहले पढ़ें ये जरूरी बात

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,000 हो गयी है और देश में 8,100 से ज्यादा लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं. इस बीच, ट्रंप ने मीडिया समूहों से कोरोना वायरस संकट से निपटने में देश की अहम लड़ाई के दौरान झूठी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया है. उन्होंने बिना किसी मीडिया संगठन का नाम लिए कहा कि हम जान बचाना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि जितना संभव हो, उतनी कम मौतें हो. इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि कुछ मीडिया संगठन झूठी अफवाहें और जनता में डर तथा घबराहट फैलाना बंद करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >