Colombia Plane Crash: भारत के बाद कोलंबिया में भी हुआ प्लेन क्रैश, सांसद सहित 15 लोगों की मौत

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में बुधवार को एक विमान हादसा हो गया. यह भारत में हुए प्लेन क्रैश वाले ही दिन हुआ, जहां अजित पवार की मौत हो गई. कोलंबिया में भी इस हादसे में राजनेता ही शिकार बने.

Colombia Plane Crash: भारत में बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई. उनका लियरजेट प्राइवेट विमान मुंबई से बारामती जा रहा था, लेकिन लैंडिंग के वक्त क्रैश कर गया. इस घटना को बीते एक दिन भी नहीं बीता; बुधवार को ही दुनिया में एक और जहाज गिर पड़ा. यहां भी राजनेता ही शिकार बने. दक्षिण अमेरिका के देश कोलंबिया के पूर्वोत्तर में नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत के ग्रामीण इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सवार एक सांसद समेत सभी 15 लोगों की मौत हो गई.

हादसे का शिकार हुआ विमान बीचक्राफ्ट 1900 मॉडल का ट्विन-प्रोपेलर विमान था. यह विमान सरकारी एयरलाइन सतेना (SATENA) द्वारा संचालित किया जा रहा था. इसने कुकूता से दोपहर के आसपास उड़ान भरी थी और ओकाना में उतरने वाला था, लेकिन उससे पहले ही नियंत्रण टावरों से संपर्क टूट गया.

कुकूता का इलाका पहाड़ी है और वहां मौसम तेजी से बदलता रहता है, जिससे उड़ान संचालन चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इसके अलावा, इस क्षेत्र के बड़े हिस्से पर कोलंबिया के सबसे बड़े गुरिल्ला संगठन नेशनल लिबरेशन आर्मी (ELN) का प्रभाव भी माना जाता है.

कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने घटना के बाद जारी बयान में कहा, ‘मौके पर विमान का पता चलने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा.’ बयान के अनुसार, एचके4709 पंजीकरण नंबर वाले इस विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर कुकूता हवाई अड्डे से पहाड़ों से घिरे ओकाना शहर के लिए उड़ान भरी थी. आम तौर पर यह उड़ान करीब 40 मिनट की होती है. ‘सटेना’ के बयान के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया.

‘सटेना’ ने कहा कि कुरासिका इलाके के स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल के बारे में प्रशासन को सूचना दी. इसके बाद ‘‘यात्रियों की स्थिति का पता’’ लगाने के लिए एक बचाव दल भेजा गया. विमानन कंपनी ने बताया कि इस विमान में चालक दल के दो सदस्य और सांसद डायोजेनेस किंतेरो समेत 13 यात्री सवार थे. किंतेरो कोलंबिया की प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स) के सदस्य थे.

दुर्घटना के बाद सरकार ने विमान के मलबे की खोज और शवों को बरामद करने के लिए वायुसेना को तैनात किया. बताया गया है कि विमान में एक मौजूदा सांसद और एक अगले चुनाव में खड़े होने वाले संभावित उम्मीदवार सवार थे. स्थानीय सांसद विल्मर कैरिलो ने चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार उनके सहयोगी डायोजेन्स क्विनटेरो, कार्लोस साल्सेडो और उनकी टीमें उसी विमान में यात्रा कर रही थीं. क्विनटेरो वर्तमान सांसद थे, जबकि कार्लोस साल्सेडो आगामी चुनावों में उम्मीदवार बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- रूस को फंड करेगा यूरोप? इंडिया-ईयू ट्रेड डील से नाखुश अमेरिका; अब US ट्रेजरी सेक्रेटरी ने यूक्रेनी कंधे का लिया सहारा 

ये भी पढ़ें:- घर में मार रहे गोली और चीनी नागरिक पर मेहरबान, अमेरिका जिनपिंग के दुश्मन को क्यों पनाह दे रहा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >