ट्रंप की पार्टी में गोली चलाने वाला आरोपी कोले टॉमस एलन पेशे से इंजीनियर, गेम डेवलपर के रूप में करता था काम

Donald Trump : पेशे से इंजीनियर कोले टॉमस एलन ने उस प्रतिष्ठित रात्रिभोज में फायरिंग क्यों की जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे, यह बड़ा सवाल है, जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है. हालांकि इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है कि आखिर एलन ने फायरिंग क्यों की.

Donald Trump :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी में गोली चलाने वाला संदिग्ध व्यक्ति पेशे से इंजीनियर है और वह गेम डेवलपर के रूप में काम करता है. कोले टॉमस एलन ने व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाताओं के रात्रिभोज में फायरिंग क्यों की इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है. सोमवार को जब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, तब संभवत: उसके इरादों के बारे में ज्यादा पता चल पाए.

पुलिस ने कोले को किया गिरफ्तार

व्हाइट हाउस में आयोजित प्रतिष्ठित डिनर के दौरान शनिवार रात जब गोलीबारी की घटना हुई तो हड़कंप मच गया. इस मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय संदिग्ध कोले टॉमस एलन को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, एलन कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है और पेशे से सॉफ्टवेयर डेवलपर है. वह शिक्षक का काम भी करता है. उसने 5 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. डिनर में राष्ट्रपति ट्रंप भी शामिल थे और उन्हें शीघ्र वहां से निकाला गया.

मैकेनिकल इंजीनियर है कोले

पुलिस की जांच में यह पता चला है कि कोले टॉमस एलन ने कैलिफोर्निया से 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है. उसके बाद उसने 2025 में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री पूरी की. वह एक निजी ट्यूशन कंपनी में अध्यापन का काम भी करता था. वह एक स्वतंत्र गेम डेवलपर के रूप में भी काम करता था और उसने एक वीडियो गेम विकसित करने का दावा किया है.अधिकारियों ने उसके सोशल मीडिया और पृष्ठभूमि की जांच शुरू कर दी है ताकि हमले के पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके.फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला किसी राजनीतिक उद्देश्य से जुड़ा था या व्यक्तिगत कारणों से.

ये भी पढ़ें : मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं

RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >