Cancer Vaccine : बन गई कैंसर की वैक्सीन, फ्री में अपने नागरिकों को देगा यह देश

Cancer Vaccine : रूस ने कैंसर की वैक्सीन बनाने का दावा किया है. वह अपने नागरिकों को इसे फ्री में उपलब्ध करवाएगा. जानें क्या आई जानकारी?

Cancer Vaccine : कैंसर की वैक्सीन क्या बन गई है? यह दावा रूस की ओर से किया जा रहा है. जी हां…रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसकी घोषणा की गई है. मंत्रालय का कहना है कि रूस ने कैंसर की वैक्सीन विकसित कर ली है. अगले साल की शुरुआत में यह दवाएं रूसी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी, वो भी फ्री में. बताया गया कि वैक्सीन कैंसर मरीजों को नहीं लगाई जाएगी, बल्कि लोगों को कैंसर से बचाने के लिए ये यूज में लाया जाएगा.

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के महानिदेशक एंड्री काप्रिन ने इस अच्छी खबर के बारे में बताया. हालांकि अभी इस वैक्सीन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जैसे यह वैक्सीन किस तरह के कैंसर का इलाज करेगी? इसका नाम क्या होगा? देश की समाचार एजेंसी TASS ने वैक्सीन के बारे में खबर प्रकाशित की है.

फ्री में दी जाएगी कैंसर की वैक्सीन

TASS ने अपनी खबर में बताया कि यह कैंसर के खिलाफ एक एमआरएनए (mRNA) वैक्सीन है. इसे रोगियों को फ्री में दिया जाएगा. यह वैक्सीन कई रिसर्च सेंटर के साथ साझेदारी में विकसित की गई है. उम्मीद है कि इसे 2025 की शुरुआत तक सार्वजनिक उपयोग के लिए जारी कर दिया जाएगा.

क्या होती है mRNA वैक्सीन? जानें

mRNA या मैसेंजर-RNA इंसानों के जेनेटिक कोड का एक छोटा सा हिस्सा है. यह हमारी सेल्स यानी कोशिकाओं में प्रोटीन बनाती है. इससे हमारे इम्यून सिस्टम को जो जरूरी प्रोटीन चाहिए, वो उपलब्ध हो जाएगा. हमारे शरीर में एंटीबॉडी बन जाएगी.

Read Also : Petticoat cancer : क्या आपको पता है कि साड़ी पहनने से हो सकता है पेटीकोट कैंसर?

व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही दे दिए थे संकेत

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ये कह चुके थे कि रूसी वैज्ञानिक कैंसर के लिए वैक्सीन बनाने के करीब पहुंच चुके हैं. वैक्सीन जल्द ही रोगियों के लिए उपलब्ध हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >