ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने महज 45 दिनों में दिया इस्तीफा, कुर्सी छोड़ने का बताया यह कारण

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने ब्रिटेन के पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने त्यागपत्र को लेकर ट्रस ने कहा कि इस्तीफे की सूचना ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स को दे दिया है. उन्होंने बताया कि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में वो अपना त्यागपत्र दे रही हैं.

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने ब्रिटेन के पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ बगावत के बाद आज यानी गुरुवार को पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया. अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि वो कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे रही हैं. उत्तराधिकारी चुने जाने तक मैं प्रधान मंत्री के रूप में काम करुंगी. बता दें, लिज ट्रस सिर्फ 45 दिनों के लिए ही प्रधानमंत्री पद संभाली.

उम्मीदों पर नहीं उतरी खरा- लिज ट्रस: इस्तीफा के बाद लिज ट्रस ने कहा कि वो वह उपाय नहीं कर सकी जिसके लिए वो चुनी गई थी. अपने त्यागपत्र को लेकर ट्रस ने कहा कि इस्तीफे की सूचना  ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स को दे दिया है. उन्होंने बताया कि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में वो अपना त्यागपत्र दे रही हैं. गौरतलब है कि किसी भी ब्रिटिश का यह सबसे छोटा कार्यकाल है. 

सुएला ब्रेवरमैन ने गृह मंत्री के पद से दिया था इस्तीफा: लिज ट्रस से पहले भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन की गृह मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे दिया था. ब्रेवरमैन 43 दिन पहले ही ब्रिटेन की गृह मंत्री बनी थी. इस्तीफे से पहले ब्रेवरमैन ने ट्रस के साथ बैठक की थी. गौरतलब है कि ट्रस सरकार ने 23 सितंबर को अचानक करों में कटौती का ऐलान कर दिया था जिससे वित्तीय बाजारों में भूचाल की स्थित हो गयी थी. पाउंड की कीमत अचानक गिर गयी.

चुनाव कराने की मांग: इधर ब्रिटेन में लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद विपक्षी लेबर पार्टी की ओर से ब्रिटेन में फिर से चुनाव कराने की मांग की जा रही है. गौरतलब है कि लिज ट्रस बीते महीने 5 सितंबर को ट्रस भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराकर ब्रिटेन की पीएम बनी था. ब्रिटेन की वो तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले मारग्रेट थ्रेचर और टेरेसा ब्रिटेन की पीएम रह चुकी हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >