Brazil School Shooting : ब्राजील के दो स्कूलों में गोलीबारी, 3 की मौत

Brazil School Shooting : एक स्कूल में लगे CCTV कैमरे में हमलावर का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि हमलावर अजीब से मिलिट्री यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहा है.

Brazil School Shooting : ब्राजील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक शूटर ने दो स्कूलों में घुसकर गोलीबारी की है जिसमें टीचर्स और एक छात्र की मौत हो गयी है. हमले में 11 लोगों के घायल होने की भी खबर हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी जिसका वीडियो सामने आया है.


हमलावर गिरफ्तार

हमले को लेकर जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार, हमला एस्पिरिटो सैंटो स्टेट के आराक्रूज शहर में किया गया है. हमलावर की उम्र 16 साल के आस-पास बतायी जा रही है जो सेमी-ऑटोमेटिक गन लेकर स्कूल में घुसा. हमलावर ने वहां पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी. हमलावर ने एक मास्क और मिलिट्री जैसे कपड़े पहन रखे थे जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >