बिल गेट्स ने कबूले तीन अवैध अश्ते, दो रशियन और एक अमीर अमेरिकन; एपस्टीन को लेकर कही ये बात

Bill Gates Congress Testimony: बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने जेफरी एपस्टीन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एपस्टीन उनकी निजी जिंदगी की जानकारी का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए कर सकता था. साथ ही उन्होंने अपने तीन अवैध रिश्तों को भी स्वीकार किया.

Bill Gates Congress Testimony: एपस्टीन फाइल्स से जुड़े मामले की जांच का असर गेट्स फाउंडेशन तक भी पहुंचा है. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने स्वीकार कर लिया है कि उनके तीन महिलाओं के साथ संबंध थे. उन्होंने कहा कि विवादित फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन को इनमें से दो संबंधों के बारे में जानकारी थी. उन्होंने यह भी कहा कि एपस्टीन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करके दबाव डालने की कोशिश कर रहा था. अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने बंद कमरे में हुई गवाही के दौरान गेट्स ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

10 जून को हुई गवाही में बिल गेट्स ने बताया कि जेफरी एपस्टीन को उनके दो रिश्तों के बारे में पता था. इनमें रूसी महिलाओं से जुड़े दो मामले शामिल थे. पहली ब्रिज खिलाड़ी मिला एंटोनोवा और दूसरी न्यूक्लियर फिजिसिस्ट करीमा निगमतुलिना थी. इसके अलावा गेट्स ने मेडिकल उद्यमी एलिस जैकब्स नेसेलरोड्ट के साथ तीसरे रिश्ते की बात भी स्वीकार की. यह गवाही उस समय हुई जब अमेरिकी सांसद एपस्टीन के नेटवर्क और उसके पुराने संबंधों से जुड़े नए दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

गेट्स बोले- रिश्तों का एपस्टीन से संबंध नहीं था

बिल गेट्स ने कहा कि उनके निजी रिश्तों का जेफरी एपस्टीन के साथ उनकी मुलाकातों से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन इन घटनाओं से उनके परिवार को तकलीफ हुई. ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार गेट्स ने कहा, एपस्टीन मेरी बेवफाई से जुड़ी जानकारी और उसके द्वारा जोड़े गए कई झूठों का इस्तेमाल कर मेरे ऊपर दबाव बनाने और दोबारा संपर्क में आने की कोशिश कर रहा था. 

हालांकि, गेट्स ने यह भी कहा कि एपस्टीन ने उन्हें कभी सीधे ब्लैकमेल नहीं किया, लेकिन कुछ ईमेल देखने के बाद उन्हें लगा कि ऐसा करने की संभावना थी. गेट्स ने 2013 में एपस्टीन द्वारा तैयार किए गए एक ईमेल ड्राफ्ट का जिक्र किया. उनके अनुसार, उस ईमेल में उनकी निजी जिंदगी और उनके पूर्व कर्मचारी बोरिस निकोलिक से जुड़े आरोपों का संकेत था.

गेट्स ने कहा कि पता नहीं उसने यह ईमेल कभी डॉ. निकोलिक को भेजा या नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि वह तथ्यों और झूठ को मिलाकर किसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा था, लगभग ब्लैकमेल की तरह.

एपस्टीन से संपर्क को बताया गलती

बिल गेट्स ने जेफरी एपस्टीन के अपराधों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया. उन्होंने कहा कि एपस्टीन से लगातार संपर्क बनाए रखना उनकी गलती थी. गेट्स के मुताबिक, उनकी मुलाकातें मुख्य रूप से परोपकारी कामों और संभावित दानदाताओं से जुड़ी बातचीत को लेकर थीं. गेट्स ने बताया कि वह जेफरी एपस्टीन से करीब 12 से 14 बार मिले थे और चार साल की अवधि में उनसे दो वीडियो कॉल भी हुई थीं. उन्होंने कहा कि एपस्टीन बार-बार दावा करता था कि वह उन्हें परोपकारी कार्यों के लिए अमीर दानदाताओं से जोड़ सकता है, लेकिन ये वादे कभी पूरे नहीं हुए.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में 10 साल से कैद फ्रांसीसी महिला और 5 बच्चों का हुआ रेस्क्यू, बेटे की हिम्मत से खुला राज

ये भी पढ़ें:- आसिम मुनीर को मारना चाहती थी मोसाद, फिर पाकिस्तान ने इजरायल को दी धमकी, ब्राजील के पत्रकार का दावा

यौन संक्रमण से जुड़े आरोपों को गेट्स ने किया खारिज

सांसदों ने गेट्स से उन दस्तावेजों को लेकर भी सवाल किए, जिनमें दावा किया गया था कि एक रिश्ते के बाद उन्हें यौन संक्रमण (STD) को लेकर चिंता थी. गेट्स ने इन आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे कभी कोई STD नहीं हुआ. हो सकता है मैंने इस बात को लेकर चिंता जताई हो कि क्या मुझे STD है, लेकिन मुझे याद नहीं है. मैंने कभी किसी को गुप्त रूप से दवाएं नहीं दीं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >