बिजली संकट से बेहाल बांग्लादेश, भारत से मांगी अतिरिक्त डीजल सप्लाई

बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल सप्लाई की मांग की है. यह मांग देश के मौजूदा बिजली संकट को दूर करने में मदद कर सकती है. दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है.

बांग्लादेश बिजली और गैस की किल्लत से जूझ रहा है. ऐसे में उसने बार फिर भारत से अतिरिक्त डीजल सप्लाई की मांग की है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बृहस्पतिवार (6 अगस्त) बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री इकबाल हसन महमूद से शिष्टाचार मुलाकात की. दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई.

भारत-बांग्लादेश के बीच ऊर्जा साझेदारी पर चर्चा

भारतीय उच्चायोग के अनुसार, बैठक के दौरान दोनों देशों ने बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार साझा किए. बांग्लादेश ने मौजूदा ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत से अतिरिक्त डीजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. यदि यह मांग पूरी होती है तो बांग्लादेश के कई बिजली संयंत्रों को राहत मिल सकती है और बिजली आपूर्ति में सुधार होगा.

यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश ने ऊर्जा संकट के दौरान भारत की ओर रुख किया है. इससे पहले भी भारत ने डीजल, बिजली और अन्य ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति कर पड़ोसी देश की मदद की थी. दोनों देशों के बीच बिजली व्यापार लगातार बढ़ा है और भारत से होने वाली बिजली आपूर्ति बांग्लादेश के ऊर्जा तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है. कठिन परिस्थितियों में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग लगातार मजबूत होता गया है.

भविष्य में और गहरा हो सकता है सहयोग

भारत और बांग्लादेश के बीच ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के लिए रणनीतिक रूप से अहम है. एक ओर बांग्लादेश अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना चाहता है, वहीं भारत क्षेत्रीय ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है. ताजा बैठक और अतिरिक्त डीज़ल की मांग इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग और भी व्यापक हो सकता है.


ये भी पढ़ें: नेतन्याहू पर 8 इस्लामिक देशों का हमला, बोले- ट्रंप का गाजा शांति प्लान इजराइल कर रहा बर्बाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >