Bangladesh Protests: बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम खालिदा जिया की तुरंत रिहाई का दिया आदेश

Bangladesh Protests Live: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. पूरे देश में सेना नजर आ रही है. बांग्लादेश हिंसा से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

4:02 AM. 6 Aug 24 4:02 AM. 6 Aug

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम खालिदा जिया की तुरंत रिहाई का दिया आदेश

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जीया की रिहाई को आदेश दे दिया है. राष्ट्रपति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा करने का आदेश दिया है.

2:29 AM. 6 Aug 24 2:29 AM. 6 Aug

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच मेघालय सरकार ने बॉर्डर पर लगाया कर्फ्यू, अधकारियों के साथ की बड़ी बैठक

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा, आज शाम को मैंने बांग्लादेश के हालात को देखते हुए एक आपातकालीन बैठक बुलाई. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, बीएसएफ के आईजी मौजूद थे. हमने आज रात से बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. यह कर्फ्यू भारतीय क्षेत्र में जीरो पॉइंट या अंतरराष्ट्रीय सीमा पोल से 200 मीटर अंदर तक हर रोज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा, जब तक कि हालात में सुधार नहीं हो जाता.

2:16 AM. 6 Aug 24 2:16 AM. 6 Aug

बांग्लादेश की स्थिति को लेकर भारत में हलचल तेज, पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक

बांग्लादेश में हिंसा और वहां की मौजूदा स्थिति को लेकर भारत में हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास में सुरक्षा मामलों की समिति की बड़ी बैठक कर रहे हैं. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजीत डोभाल बैठक में मौजूद हैं.

12:49 AM. 6 Aug 24 12:49 AM. 6 Aug

हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना से मिले NSA अजीत डोभाल

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस में मौजूद हैं. हसीना से NSA अजीत डोभाल ने मुलाकात की. दोनों के बीच घंटों बातचीत हुई.

12:42 AM. 6 Aug 24 12:42 AM. 6 Aug

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से की मुलाकात, बांग्लादेश मुद्दे पर की बात

लोकसभा के मानसून सत्र से इतर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की, दोनों ने बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की.

12:36 AM. 6 Aug 24 12:36 AM. 6 Aug

हिंसा के बाद भारत-बांग्लादेश व्यापार रोका गया

भारत-बांग्लादेश व्यापार सोमवार दोपहर से रोक दिया गया. कारोबारियों ने बताया कि पड़ोसी देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण अशांति के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यह कदम उठाया गया. बांग्लादेश सरकार ने रविवार को एक अधिसूचना के जरिये जरूरी सेवाओं को छोड़कर तीन दिवसीय व्यापार अवकाश की घोषणा की थी.

12:02 AM. 6 Aug 24 12:02 AM. 6 Aug

बांग्लादेश में तख्तापलट, भारत में हलचल तेज, पीएम मोदी से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच भारत में हलचल तेज हो गई है. शेख हसीना ढाका छोड़कर फिलहाल भारत पहुंच गई हैं. इधर बांग्लादेश की स्थिति पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को बुलाया है. विदेश मंत्री पीएम मोदी को पड़ोसी देश की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी.

11:54 PM. 5 Aug 24 11:54 PM. 5 Aug

बांग्लादेशी सी-130 विमान के प्रवेश करते ही भारतीय वायुसेना ने संभाला मोर्चा

बांग्लादेशी सी-130 विमान के भारतीय वायुसीमा में प्रवेश करने के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान हवा में उड़ गए और कुछ समय तक उस पर नजर रखी. भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी.

11:18 PM. 5 Aug 24 11:18 PM. 5 Aug

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ लगातार संपर्क में है बीएसएफ, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

बीएसएफ मौजूदा स्थिति को लेकर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ लगातार संपर्क में है. फिलहाल सीमा पर स्थिति सामान्य है. बांग्लादेश में कर्फ्यू के कारण भारत-बांग्लादेश सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध है.

11:15 PM. 5 Aug 24 11:15 PM. 5 Aug

दिल्ली पहुंचीं शेख हसीना, हिंडन एयरबेस पर विमान लैंड

प्रदर्शनकारियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत पहुंच चुकी हैं. हसीना का विमान हिंडन एयरबेस पर शाम करीब 5:45 बजे लैंड किया. हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, भारतीय वायु सेना का विमानक्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित है.

11:04 PM. 5 Aug 24 11:04 PM. 5 Aug

हिंसा के कारण बांग्लादेश की ओर ट्रेन सेवा बंद

पड़ोसी देश में हिंसा और प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश सीमा की ओर ट्रेन सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है. भारतीय रेलवे ने 19 जुलाई से 6 अगस्त तक बांग्लादेश जाने वाली कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन सहित सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी है.

10:46 PM. 5 Aug 24 10:46 PM. 5 Aug

बांग्लादेश हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और वहां अंतरिम सरकार बनाने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं. किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. यह दो देशों के बीच का मामला है, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे. बांग्लादेश की स्थिति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, भारत सरकार इस मुद्दे पर कैसे विचार करना है, इस पर निर्णय लेगी और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील करती है कि वे भड़काऊ टिप्पणियां करने से बचें, जिससे बंगाल या देश में शांति भंग हो सकती है. कुछ भाजपा नेता पहले ही इस पर टिप्पणी कर चुके हैं. ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.

10:45 PM. 5 Aug 24 10:45 PM. 5 Aug

10:20 PM. 5 Aug 24 10:20 PM. 5 Aug

हिंसा के कारण बांग्लादेश की ओर ट्रेन सेवा बंद

पड़ोसी देश में हिंसा और प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश सीमा की ओर ट्रेन सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है. भारतीय रेलवे ने 19 जुलाई से 6 अगस्त तक बांग्लादेश जाने वाली कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन सहित सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी है.

10:01 PM. 5 Aug 24 10:01 PM. 5 Aug

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिंसा के बाद दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

9:55 PM. 5 Aug 24 9:55 PM. 5 Aug

भारत में मंडरा रहा बांग्लादेश का विमान, दिल्ली में शरण ले सकती हैं शेख हसीना

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ​​बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर से ही AJAX1431 कॉल साइन वाले C-130 विमान पर नज़र रख रही हैं और यह विमान दिल्ली की ओर बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि शेख हसीना और उनके कुछ साथी इस विमान में सवार हैं.

9:24 PM. 5 Aug 24 9:24 PM. 5 Aug

Bangladesh Protest Live: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की खबर

बांग्लादेश से एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि देश में भड़की हिंसा के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

9:23 PM. 5 Aug 24 9:23 PM. 5 Aug

Bangladesh Violence Live: देशभर में सेना तैनात

शेख हसीना के बेटे ने देश के सुरक्षाबलों से आग्रह किया है कि वे संभावित तख्तापलट की कोशिश को सफल ना होने दें. इधर, राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है. कर्फ्यू लागू है.

9:23 PM. 5 Aug 24 9:23 PM. 5 Aug

Bangladesh Violence Live:हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री के ढाका आवास में घुसे

हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री के ढाका आवास में घुस गए. बंगाली दैनिक प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़ दिया है.

9:23 PM. 5 Aug 24 9:23 PM. 5 Aug

Bangladesh Violence Live: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ अलर्ट

एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के महानिदेशक (कार्यवाहक) दलजीत सिंह चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंचे.

9:22 PM. 5 Aug 24 9:22 PM. 5 Aug

Bangladesh Violence Live:बीएसएफ ने सभी यूनिट को ‘हाई अलर्ट’ किया

बांग्लादेश में घटनाक्रम के मद्देनजर बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा के 4,096 किलोमीटर क्षेत्र में सभी यूनिट को ‘हाई अलर्ट’ किया है.

9:08 PM. 5 Aug 24 9:08 PM. 5 Aug

Bangladesh Violence Live:बीएसएफ ने सभी यूनिट को ‘हाई अलर्ट’ किया

बांग्लादेश में घटनाक्रम के मद्देनजर बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा के 4,096 किलोमीटर क्षेत्र में सभी यूनिट को ‘हाई अलर्ट’ किया है.

9:07 PM. 5 Aug 24 9:07 PM. 5 Aug

Bangladesh Violence Live: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ अलर्ट

एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के महानिदेशक (कार्यवाहक) दलजीत सिंह चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंचे.

9:02 PM. 5 Aug 24 9:02 PM. 5 Aug

पीएम शेख हसीना ढाका से भारत रवाना

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ढाका से ‘सुरक्षित स्थान’ के लिए रवाना हुईं हैं. जानकारी के अनुसार वह भारत आ रहीं हैं.

9:02 PM. 5 Aug 24 9:02 PM. 5 Aug

देशभर में सेना तैनात

शेख हसीना के बेटे ने देश के सुरक्षाबलों से आग्रह किया है कि वे संभावित तख्तापलट की कोशिश को सफल ना होने दें. इधर, राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है. कर्फ्यू लागू है.

9:02 PM. 5 Aug 24 9:02 PM. 5 Aug

हिंसा से दूर रहें : सेना

सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने कहा कि शांति के लिए सहयोग करें. हम सरकार का गठन करेंगे. राष्ट्रपति के पास जाएंगे. उनसे बात करेंगे. शेख हसीना ने पद त्याग दिया है. हमारे देश का नुकसान हो रहा है, इसलिए हिंसा से दूर रहें.

8:57 PM. 5 Aug 24 8:57 PM. 5 Aug

8:44 PM. 5 Aug 24 8:44 PM. 5 Aug

Bangladesh Violence Live:हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री के ढाका आवास में घुसे

हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री के ढाका आवास में घुस गए. बंगाली दैनिक प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़ दिया है.

8:41 PM. 5 Aug 24 8:41 PM. 5 Aug

देशभर में सेना तैनात

शेख हसीना के बेटे ने देश के सुरक्षाबलों से आग्रह किया है कि वे संभावित तख्तापलट की कोशिश को सफल ना होने दें. इधर, राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है. कर्फ्यू लागू है.

8:41 PM. 5 Aug 24 8:41 PM. 5 Aug

Bangladesh Violence Live: देशभर में सेना तैनात

शेख हसीना के बेटे ने देश के सुरक्षाबलों से आग्रह किया है कि वे संभावित तख्तापलट की कोशिश को सफल ना होने दें. इधर, राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है. कर्फ्यू लागू है.

8:38 PM. 5 Aug 24 8:38 PM. 5 Aug

शेख हसीना भारत के लिए रवाना

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना भारत के लिए रवाना हो गई हैं. कहा जा रहा है कि शेख हसीना के साथ उनकी बहन भी हैं.

8:38 PM. 5 Aug 24 8:38 PM. 5 Aug

शेख हसीना भारत के लिए रवाना

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना भारत के लिए रवाना हो गई हैं. कहा जा रहा है कि शेख हसीना के साथ उनकी बहन भी हैं.

8:35 PM. 5 Aug 24 8:35 PM. 5 Aug

पीएम शेख हसीना ढाका से भारत रवाना

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ढाका से ‘सुरक्षित स्थान’ के लिए रवाना हुईं हैं. जानकारी के अनुसार वह भारत आ रहीं हैं.

8:32 PM. 5 Aug 24 8:32 PM. 5 Aug

मुझे खुद नहीं पता कि क्या हो रहा है: कानून मंत्री

खबर है कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है. बांग्लादेश के कानून मंत्री अनीसुल हक ने कहा है कि स्थिति अस्थिर है, मुझे खुद नहीं पता कि क्या हो रहा है.

8:30 PM. 5 Aug 24 8:30 PM. 5 Aug

हजारों प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास तक मार्च किया

बंगाली अखबार प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, हजारों प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास तक मार्च किया है.

8:25 PM. 5 Aug 24 8:25 PM. 5 Aug

Bangladesh Protest Live: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की खबर

बांग्लादेश से एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि देश में भड़की हिंसा के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >