BRICS Summit में शामिल नहीं होने पर बांग्लादेश के नेता ने पीएम तारिक रहमान को घेरा, पावर कट के लिए ठहराया जिम्मेदार, जानें पूरा मामला

बांग्लादेश एक भीषण बिजली संकट से जूझ रहा है, जहां बरिशाल के एक सरकारी अस्पताल में नर्सें मरीजों का इलाज मोबाइल फोन की रोशनी में करने को मजबूर हैं. वहीं, देश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है, जिसमें BRICS शिखर सम्मेलन में पीएम तारिक रहमान के शामिल नीहं होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

बांग्लादेश इस समय गंभीर बिजली संकट से गुजर रहा है. हालात ऐसे हैं कि बरिशाल के एक सरकारी अस्पताल में बिजली कटने के दौरान नर्सों को मरीजों का इलाज मोबाइल फोन की रोशनी में करना पड़ा. वहीं, बांग्लादेश की सत्तारूढ़ Bangladesh Nationalist Party (BNP) के कार्यवाहक महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के BRICS Summit में नहीं जाने के फैसले के अगले दिन Adani Power के Godda प्लांट की एक यूनिट बंद हो गई.

अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में इलाज

बांग्लादेश के बरिशाल जनरल अस्पताल की स्थिति ने वहां के बिजली संकट की गंभीरता को सामने ला दिया है. The Daily Star की 6 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में हर एक-दो घंटे में बिजली चली जाती थी. अस्पताल का जनरेटर भी लंबे समय से खराब था और डीजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में नर्सों ने रात में मरीजों की देखभाल के लिए मोबाइल फोन की रोशनी का इस्तेमाल करने की बात कही.

अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक वहां करीब 450 मरीज रोजाना भर्ती रहते हैं और करीब 750 मरीज OPD में आते हैं. अस्पताल की बिजली व्यवस्था में दिक्कत होने पर ऑपरेशन जैसी जरूरी सेवाओं पर भी असर पड़ता है. बरिशाल डिवीजन के Power Grid Bangladesh के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके की मांग करीब 180 मेगावाट है, जबकि पिछले सप्ताह अधिकतम करीब 125 मेगावाट ही बिजली मिल पाई.

India Today की 17 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में बिजली की कमी 3,000 से 3,500 मेगावाट तक पहुंच रही थी. रिपोर्ट ने इसे करीब दो दशक का सबसे गंभीर ऊर्जा संकट बताया है.

ये भी पढ़ें: शहजाद भट्टी नेटवर्क को आतंकी संगठन किया घोषित, हथियार-ड्रग्स से सोशल मीडिया तक फैला था इसका जाल?

बिजली कटौती को लेकर बांग्लादेश में राजनीतिक विवाद

बिजली संकट के बीच झारखंड के Godda में Adani Power की एक यूनिट बंद होने को लेकर बांग्लादेश में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. BNP नेता रुहुल कबीर रिजवी ने BRICS Summit में पीएम तारीख रहमान के नहीं जाने से जोड़कर राजनीतिक सवाल उठाए हैं. उन्होंने 16 सितंबर को ढाका में एक विरोध कार्यक्रम के दौरान कहा कि तारिक रहमान ने BRICS Summit में नहीं जाने का फैसला किया और उसके अगले दिन Godda प्लांट की यूनिट बंद हो गई.

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान-चीन Boundary Joint Commission को खारिज किया, कहा- कोई कानूनी आधार नहीं

किस वजह से बंद हुई पावर प्लांट?

9-10 सितंबर की रात Godda की Unit-2 में समस्या आई. Bangladesh Power Development Board के अधिकारी के मुताबिक यूनिट के मुख्य पानी सप्लाई सिस्टम में लगे feed unit यानी boiler feed pump में खराबी आ गई. यह उपकरण बॉयलर में हाई-प्रेशर पानी पहुंचाता है. खराबी के बाद सुरक्षा कारणों से यूनिट को बंद करना पड़ा. वहीं, 13 सितंबर को मरम्मत के बाद इसे फिर ग्रिड से जोड़ दिया गया.

बता दें कि झारखंड के Godda में Adani Power का 1,600 मेगावाट का प्लांट है. इसमें 800-800 मेगावाट की दो यूनिट हैं. इसकी बिजली बांग्लादेश को भेजी जाती है. वास्तविक संयुक्त उत्पादन क्षमता करीब 1,496 मेगावाट बताई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >