अमेरिका में पीएम मोदी का गबरू फैन! प्रधानमंत्री के सम्मान में पहनी उनकी तस्वीरों वाली जैकेट

पीएम मोदी का जितना विराट व्यक्तित्व है, उतनी ही लंबी उनके चाहने वालों की लिस्ट है. पीएम मोदी के व्यक्तित्व की ही जादू है कि देश-दुनिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं. इसी कड़ी में एक नाम भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक मिनेश सी पटेल का भी है. मिनेश ने अपनी जैकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर छपी हुई है.

दुनिया के सबसे कद्दावर नेताओं में एक नाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी है. कई रेटिंग एजेंसियों की रिपोर्ट में पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता भी रहे हैं. पीएम मोदी के व्यक्तित्व की ही जादू है कि देश-दुनिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं. फिलहाल पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं. यूएस में भी एक से बढ़कर एक उनके चाहने वाले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक नाम भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक मिनेश सी पटेल का है. दरअसल मिनेश ने अपनी जैकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी हुई है. इस बारे में मिसेल का कहना है कि यह जैकेट उन्होंने साल 2015 में गुजरात दिवस के दौरान बनाया गया था. हमारे पास इनमें से 26 जैकेट हैं.

अमेरिकी पहुंचे पीएम मोदी
बता दें, अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर मंगलवार को पीएम मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे. अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी यहां आज यानी बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे और वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.पीएम मोदी के आगमन पर एयरपोर्ट में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों में गजब का उत्साह नजर आया. लोगों ने पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाये. वर्जीनिया के भारतीय मूल के शख्स क्यान पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को हाथों में ले रखा था.

नंबर प्लेट पर लिखवा दिया पीएम मोदी का नाम
पीएम मोदी का जितना विराट व्यक्तित्व है, उतनी ही लंबी उनके चाहने वालों की लिस्ट है. इसी कड़ी में अमेरिका में उनके एक फैन ने अपनी अपनी गाड़ी का नंबर प्लेट को ही पीएम मोदी के नाम से दर्ज करा दिया. भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक का नाम राघवेंद्र हैं. उनकी कार का नंबर प्लेट NMODI के नाम से दर्ज है. राघवेंद्र का कहना है कि वो पीएम मोदी ता बहुत बड़ा प्रशंसक है.उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मेरे लिए एक प्रेरणा हैं.

लंबी यात्रा कर पहुंचे उनके समर्थक
विदेशों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पसंद करने वालों की फेहरिस्त कितनी लंबी है इसका पता इसी बात से लग जाता है कि उनकी एक झलक पाने के लिए एक 69 वर्षीय हृदय रोग विशेषज्ञ और उनकी पत्नी मंगलवार को ओहायो से नौ घंटे की यात्रा कर न्यूयॉर्क पहुंचे. भारतीय मूल के डॉ. भोलानाथ रामा और उनकी पत्नी सुनीता रामा अपने हाथों में तिरंगा थामे पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे. भोलानाथ का कहना है कि ने कहा पीएम मोदी भारत के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं. वह देश की प्रगति के लिए सब कुछ कर रहे हैं.बता दें, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए इस दंपति ने ओहायो से नौ घंटे की यात्रा की.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >