Asim Munir vs Michael Rubin: 'असीम मुनीर सूट पहने ओसामा बिन लादेन,' पूर्व पेंटागन अधिकारी ने पाकिस्तान को लताड़ा

Asim Munir vs Michael Rubin: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को परमाणु धमकी वाले बयान पर पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने जारदार हमला बोला है. माइकल रुबिन ने पाकिस्तान को दुष्ट बता दिया है. उन्होंने मुनीर की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी है.

Asim Munir vs Michael Rubin: पेंटागन के पूर्व अधिकारी और मध्य पूर्व विश्लेषक माइकल रुबिन ने एएनआई को बताया कि पाकिस्तान का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है. उन्होंने सेना प्रमुख असीम मुनीर के बयानों की तुलना ISIS और ओसामा बिन लादेन द्वारा पहले दिए गए बयानों से की. रुबिन ने कहा, “पाकिस्तान कई लोगों के मन में यह सवाल उठा रहा है कि क्या वह एक राष्ट्र होने की जिम्मेदारियां निभा पाएगा. फील्ड मार्शल की बयानबाजी इस्लामिक स्टेट से सुनी गई बातों की याद दिलाती है.”

मुनीर ने क्या दिया था बयान?

पाकिस्तानी सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिकी धरती से कहा था, ‘‘हम एक परमाणु राष्ट्र हैं. अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे.’’

रुबिन ने पाकिस्तान से गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा छीनने की मांग की

रुबिन ने पाकिस्तान का एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा छीनने की मांग की है. साथ ही पाक को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करने की भी मांग की. रुबिन ने यह भी सुझाव दिया कि जनरल मुनीर को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया जाना चाहिए और उनके अमेरिकी वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए.

असीम मुनीर को फौरन अमेरिका से बाहर निकान देना चाहिए था: रुबिन

रुबिन ने कहा, “जब असीम मुनीर परमाणु धमकी दे रहे थे, उसके 30 मिनट के भीतर ही उन्हें बाहर निकाल दिया जाना चाहिए था. टाम्पा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ले जाया जाना चाहिए था, और अमेरिका से बाहर भेज दिया जाना चाहिए था.”

पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप को भी दिया सुझाव

पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप का पाकिस्तान के साथ निरंतर संपर्क बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकता है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का दृष्टिकोण अमेरिका -भारत साझेदारी के लिए पारंपरिक रूप से मजबूत द्विदलीय समर्थन से अलग है, जो जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन के बाद से विकसित हुआ है.

रुबिन ने मुनीर को बिन लादेन बताया और परमाणु हथियार की निगरानी करने की मांग की

रुबिन ने असीम मुनीर पर हमला जारी रखते हुए कहा, “असीम मुनीर सूट पहने ओसामा बिन लादेन हैं.” उन्होंने कहा- “पाकिस्तान की परमाणु धमकियां आतंकवादी तत्वों को परमाणु हथियारों के साथ अराजकता फैलाने का मौका दे सकती हैं.” रुबिन ने सुझाव दिया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार पर सैन्य निगरानी करे.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को तुरंत आतंकी देश घोषित करो! आसिम मुनीर का बयान लादेन जैसा, पूर्व US अधिकारी का सख्त फरमान

ये भी पढ़ें: Nuclear Weapons : हम तो डूबेंगे स…, आसिम मुनीर ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >