अफगानिस्तान में महिलाओं पर एक और पाबंदी, पार्क और जिम जाने पर तालिबानी शासन ने लगाया प्रतिबंध

तालिबान शासन की ओर से महिलाओं के जिम जाने पर प्रतिबंध इसी हफ्ते लागू हुआ है. धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता का इस बारे में कहना है कि प्रतिबंध लगाया जा रहा है क्योंकि लोग आदेशों की अनदेखी कर रहे थे और महिलाओं ने हिजाब पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं किया.

अफगानिस्तान में तालिबान शासन की ओर से महिलाओं पर प्रतिबंध का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. एक बार फिर देश की तालिबानी शासन ने महिलाओं पर प्रतिबंध लगाया है. इस बार मामला उनके जिम जाने से है. दरअसल अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के जिम जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बता दें, दोबारा सत्ता संभालने के बाद तालिबान का ओर से बीते एक साल में महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने का यह ताजा मामला है.

महिलाओं पर कई तरह के बैन: गौरतलब है कि बीते साल अमेरिकी सैनिकों की तालिबान से वापसी के बाद सरकारी सेना को हराकर तालिबान एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हो गया है. सत्ता पर आने के बाद तालिबान ने देश में लड़कियों के माध्यमिक और उच्चतर विद्यालय जाने पर पर प्रतिबंध लगा दिया है. महिलाओं के लिए रोजगार के अधिकतर दरवाजे बंद कर दिया है. यहां तक की महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहना पड़ता है.

इसी हफ्ते लागू हुआ जिम जाने पर प्रतिबंध: तालिबान शासन की ओर से महिलाओं के जिम जाने पर प्रतिबंध इसी हफ्ते लागू हुआ है. धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता का इस बारे में कहना है कि प्रतिबंध लगाया जा रहा है क्योंकि लोग आदेशों की अनदेखी कर रहे थे और महिलाओं ने हिजाब पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं किया.

महिलाओं पर पाबंदी को लेकर तालिबान का कहना है कि ज्यादातर मौकों एक ही पार्क और जिम में महिलाओं और पुरुषों को देखना आम हो गया था. इस कारण महिलाओं पर वहां जाने को लेकर बैन लगाना पड़ा. तालिबानी शासन का कहना है कि इसी कारण हमने सभी पार्क और जिम को महिलाओं के लिए बंद करने का आदेश दिया. हालांकि इस तालिबानी फरमान का संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि एलिसन डेविडियन कड़ा विरोध किया है. 

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >