Afghanistan: काबुल में आत्मघाती हमला, धमाके में 6 लोगों की मौत, 13 घायल

Afghanistan: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पास सोमवार को एक आत्मघाती हमले हुआ.

Afghanistan: अफगानिस्तान के काबुल में आत्मघाती हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि विस्फोट काबुल के दक्षिण-पश्चिमी काला बख्तियार इलाके में हुआ. उन्होंने बताया कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक किसी ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >