पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में विस्फोट, 6 सुरक्षा कर्मी घायल

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अशांत खैबर कबायली क्षेत्र में आज एक विस्फोट हो गया जिससे पोलियो टीकाकरण दल की सुरक्षा के लिए तैनात कम से कम छह सुरक्षा कर्मी घायल हो गए. यह विस्फोट खैबर एजेंसी के जमरुद इलाके के समीप हुआ.खबरों के अनुसार, पोलियो टीकाकरण अभियान के कार्यकर्ता जमरुद तहसील में काम कर […]

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अशांत खैबर कबायली क्षेत्र में आज एक विस्फोट हो गया जिससे पोलियो टीकाकरण दल की सुरक्षा के लिए तैनात कम से कम छह सुरक्षा कर्मी घायल हो गए.

यह विस्फोट खैबर एजेंसी के जमरुद इलाके के समीप हुआ.खबरों के अनुसार, पोलियो टीकाकरण अभियान के कार्यकर्ता जमरुद तहसील में काम कर रहे थे कि विस्फोट हो गया.हमले में खासदार बल के छह कर्मी भी घायल हो गए और उनका वाहन नष्ट हो गया.तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है. पूरे इलाके को घेर कर खोजबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >