वेनेजुएला में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी

काराकस : वेनेजुएला में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं और काराकस के आसपास सडकों पर अवरोधक लगाए गए हैं तथा कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई. देश में फिलहाल सप्ताहांत में तीन दिवसीय कार्नवल का आयोजन हो रहा है. लेकिन छात्रों की अगुवाई में प्रदर्शनों का सिलसिला राजधानी काराकस के साथ […]

काराकस : वेनेजुएला में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं और काराकस के आसपास सडकों पर अवरोधक लगाए गए हैं तथा कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई.

देश में फिलहाल सप्ताहांत में तीन दिवसीय कार्नवल का आयोजन हो रहा है. लेकिन छात्रों की अगुवाई में प्रदर्शनों का सिलसिला राजधानी काराकस के साथ साथ वेलेन्सिया, मेरिडा और सैन क्रिस्टोबल सहित कई शहरों में जारी है.दूसरी ओर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कल शांति बैठकों के कई दौर संपन्न किये। उन्होंने ऐसी ही बैठकें सभी राज्यों में करने का इरादा भी जताया है.

बैठकों में विपक्षी सदस्य मौजूद नहीं थे। विपक्ष का कहना है कि जब तक मादुरो प्रदर्शनकारियों को जेल से रिहा नहीं करेंगे तब तक न तो उनसे कोई बात होगी और न ही प्रदर्शनों का सिलसिला थमेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >