रुसी सेना ने एक हवाईअड्डे की नाकेबंदी की

सिम्फेरोपोल : रुसी सेना ने रुस के नौसैनिक ठिकाने के पास क्रीमिया के करीब काला सागर स्थित बंदरगाह में बने एक हवाईअड्डे की नाकेबंदी कर दी है जबकि अज्ञात सशस्त्र व्यक्ति क्षेत्रीय राजाधानी के एक अन्य हवाईअड्डे पर गश्त दे रहे हैं. यूक्रेन के नये गृह मंत्री अरसेन अवाकोव ने आज फेसबुक पर पोस्ट किया […]

सिम्फेरोपोल : रुसी सेना ने रुस के नौसैनिक ठिकाने के पास क्रीमिया के करीब काला सागर स्थित बंदरगाह में बने एक हवाईअड्डे की नाकेबंदी कर दी है जबकि अज्ञात सशस्त्र व्यक्ति क्षेत्रीय राजाधानी के एक अन्य हवाईअड्डे पर गश्त दे रहे हैं. यूक्रेन के नये गृह मंत्री अरसेन अवाकोव ने आज फेसबुक पर पोस्ट किया कि रुसी नौसेना की सैन्य इकाईयों ने सेवास्तोपोल में बेलबेक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की नाकेबंदी कर दी है.

उन्होंने कहा ‘‘ मैं इसे केवल एक सैन्य हमला और कब्जा कह सकता हूं.’’ रुसी विदेश मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया करने से इंकार कर दिया जबकि रुसी रक्षा मंत्रालय का कोई प्रवक्ता टिप्प्णी के लिये उपलब्ध नहीं हुआ.उधर आज तडके बिना चिन्ह वाली सैन्य वर्दी पहने दर्जनों सशस्त्र व्यक्तियों को क्रीमिया की राजधानी सिम्फेरोपोल में हवाईअड्डे पर गश्त करते देखा गया. एसोसियेटेड प्रैस के एक फोटोग्राफर ने सशस्त्र व्यक्तियों को हवाईअडडे पर राइफलों लैस होकर गश्त करते देखा जिन्होंने पत्रकारों से बात करने से मना कर दिया. अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे कौन हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >