थाईलैंड में सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 40 घायल

बैंकाक : थाईलैंड के प्राचीन बुरी प्रांत में आज तड़के 18 पहिए वाले एक ट्रक और छात्रों को ले जा रही एक टूर बस की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए. बस बान डोंग लोब स्कूल के छात्रों को घुमाने के लिए चोमथीन समुद्रतट […]

बैंकाक : थाईलैंड के प्राचीन बुरी प्रांत में आज तड़के 18 पहिए वाले एक ट्रक और छात्रों को ले जा रही एक टूर बस की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए.

बस बान डोंग लोब स्कूल के छात्रों को घुमाने के लिए चोमथीन समुद्रतट पर ले जा रही थी. बस का ब्रेक खराब हो जाने के बाद चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया और वह ट्रक के पीछे जा टकराई.रिपोर्ट के अनुसार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों ने नादी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >