आने वाली साइंस फिक्शन आधारित हास्य फिल्म ‘एब्सॉल्यूट एनीथिंग’ में अभिनेत्री केट बेकिंसले के दिखने की संभावना है.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 40 वर्षीय अभिनेत्री के ‘द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन’ के स्टार सिमॉन पेग के साथ दिखने की संभावना है. फिल्म में वह एक शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं.
इस फिल्म का निर्माण बेन टिमलेट और बिल जोन्स कर रहे हैं.टिमलेट ने कहा, ‘‘हम केट बेकिंसले का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. वह कैथरीन की भूमिका के लिए उपयुक्त हैं.’’फिल्म की शूटिंग अगले महीने लंदन में शुरु होना तय है.
